वैशाली ठक्कर सुसाइड मामले में कई बड़ी खुलासे हुए है। एक्ट्रेस की मौत ने सबको चौंका दिया था। वही इस केस में अब जो खुलासे हो रहे है वो और भी ज़्यादा चौंकाने वाले है। आपको बता दे, एक्ट्रेस का जो सुसाइड नोट बरामद हुआ था उसके आधार पर उनके पडोसी यानी एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
.jpg)
अब पुलिस उनसे कई राज़ उगलवा रही है। वही अब मिल रही नई जानकारी के मुताबिक, राहुल एक्ट्रेस पर शारीरिक संबंध बनाने और शादी करने के लिए दबाव बनाता था। वो कई बार वैशाली के साथ मारपीट भी करता था, जिससे वैशाली बेहद डरी हुई थी। रिपोर्ट्स की माने तो, राहुल सबके सामने अच्छा बनने की कोशिश करता, लेकिन अकेले में वैशाली को धमकियां देता और ब्लैकमेल करने की कोशिश करता था।
.jpg)
शायद इसी वजह से एक्ट्रेस ने अपनी मां को बताया था कि राहुल डर फिल्म के शाहरुख खान जैसा है और वो उसका पीछा कभी नहीं छोड़ेगा। साथ ही वैशाली के भाई नीरज ठक्कर ने बताया है कि राहुल उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। नीरज ने एक घटना का भी जिक्र किया, जिसमे राहुल ने वैशाली को अपने घर बुलाया था। आपको बता दे, इस घटना के वक़्त राहुल की पत्नी और उसके बच्चे घर में नहीं थे।

वही, वैशाली के पहुंचते ही वो उस पर फिज़िकल होने का दबाव बनाने लगा। लेकिन जब वैशाली ने मना किया तो उसने उसे थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद वैशाली किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया।

साथ ही वैशाली की चचेरी बहन के मुताबिक राहुल शादी के लिए वैशाली पर दबाव बनाता था। वो पहले से शादीशुदा था इसलिए वो अपनी पत्नी दिशा को तलाक देना चाहता था। मगर वैशाली लगातार राहुल से दूरी बनाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वो पीछा छोड़ने को तैयार नहीं था। आपको बता दे, वैशाली की पहले 2 बार सगाई हुई, लेकिन दोनों ही टूट गई। एक्ट्रेस इसके लिए राहुल को ही जिम्मेदार मानती थी।


Download Android App
Download iOS App



