ऋचा चड्ढा ने कराया पति अली फजल के नाम का टैटू, हिन्दी- इंग्लिश की बजाय इस खास भाषा में लिखवाया नाम

Summary :

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने हाल ही में शादी की है। शादी की तस्वीरें अभी तक सुर्खियां बटोर रही हैं। वही इसी बीच एक्ट्रेस ऋचा ने अपने पति अली फजल के लिए कुछ ऐसा किया है जिससे देखने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

बॉलीवुड के न्यूली
वेड-कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीतों दिनों
ही ये कपल शादी के बंधन में बंधा है। दोनों की शादी की तस्वीरें अभी तक सोशल
मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर ऋचा की
मेहंदी की कुछ तस्वीरें वायरल हो
रही हैं जिनमें सभी की नजरे एक्ट्रेस के हाथ में बने टैटू पर अटक गई है।

बॉलीवुड के बाकि
स्टार कपल की तरह इन दोनों ने भी फैमली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में इंटिमेट वेडिंग
की। हालांकि दोनों ने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए खासतौर पर मुंबई में एक भव्य
रिसेप्शन रखा था। जिसमें बॉलीवुड कई सेलेब्स ने शिरकत की थी। हाल ही में ऋचा चड्ढा
ने अपने मेहंदी लगे हाथों की कुछ झलक फैंस के साथ साझा की थी।

इन तस्वीरों में ऋषा
के हाथ पर बना अली के नाम का टैटू सबकी अटेंशन लूट रहा है। अभिनेत्री ने ये टैटू खासतौर
पर वेंडिग सेलिब्रेशन के वक्त कराया था ताकि वो अली उसे देखकर सरप्राइज और खुश
दोनों हो जाएं। ऋचा के टैटू की खास बात यह है कि उन्होंने अली के नाम को अपने  लेफ्ट हैंड पर हिन्दी या इंग्लिश की बजाय स्पेशली
उर्दू में लिखवाया है।

Richa Chadha gets a tattoo of hubby Ali Fazal's name

अली के लिए उनकी
वाइफ का ये तोहफा बेशकीमती है और वो इस गिफ्ट को पाकर काफी खुश हैं। बता दें कि
अली के नाम से पहले एक्ट्रेस अपने मम्मी-पापा के नाम का टैटू भी अपनी कलाई पर करवा
चुकी हैं। ऋचा ने अपने पैरेंट्स का नाम अपने राइड हैंड पर हिन्दी में लिखवाया है। जिसे
अभिनेत्री अपनी हर फोटो में ज्यादा से ज्यादा फ्लॉन्ट करती हैं।

स्टार कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल की लवस्टोरी फिल्म फुकरे
के दौरान शुरू हुए थे। इस फिल्म में ऋचा ने भोली पंजाबन का किरदार निभाया था जो अब
तक का उनका मोस्ट फेमस कैरेक्टर है। दोनों कई साल रिलेशनशिप में रहे और फिर दोनों
ने कोरोना काल में कोर्ट मैरिज कर ली थी लेकिन ढाई साल बाद अब दोनों ने परिवार और
दोस्तों की मौजूदगी में रीति रिवाज से शादी की।

Desk Team