प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रोजगार मेले (Rozgar Mela) का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के जरिए 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। योजना के पहले फेज में 75,000 लोगों को अपॉइंटमेंट लेटर मिलेगा। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने तंज कसा है।
प्रमोद तिवारी ने रोजगार मेले पर तंज कसते हुए कहा कि प्रतिवर्ष 2करोड़ नौकरियां देना का वायदा था और देश को 47 साल की सबसे बड़ी बेरोजगारी पर लाकर खड़ा कर दिया। मोदी जी आपने अपने चंद उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के चक्कर में देश को बेरोजगारी के चरम पर पहुंचा दिया।
प्रतिवर्ष 2करोड़ नौकरियां देना का वायदा था और देश को 47 साल की सबसे बड़ी बेरोजगारी पर लाकर खड़ा कर दिया ।
मोदी जी आपने अपने चंद उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के चक्कर में देश को बेरोजगारी के चरम पर पहुंचा दिया । pic.twitter.com/h6kbSY8X9A— Pramod Tiwari (@pramodtiwari700) October 20, 2022
प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को सौगात देते हुए कहा कि आज 10 लाख कर्मियों के लिए नियुक्ति अभियान की व्यापक शुरूआत करेंगे। इसी के साथ ही इस अभियान को रोजगार मेला का नाम दिया है। इस दौरान पीएम प्रधानमंत्री 75,000 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौपंगे।
पीएमओ ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने और नागरिकों का कल्याण सुनिश्चित करने की प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होने वाला है जिसके बाद ही यह साबित करना पूर्णत होगा।
पीएम मोदी ने इसी साल जून महीने में मौजूदा सरकार के कई विभिन्न विभागों को पूर्ण रूप से निर्देश दिया है। वे मिशन मोड से 10 लाख पदों पर भर्तियां करें। सभी सरकारी विभागों एवं मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा के बाद पीएम मोदी ने पूर्ण रूप से आदेश दिया था और कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश के मुताबिक सभी मंत्रालय व विभाग स्वीकृत पदों के बरक्स मौजूदा रिक्तियों को भरने की दिशा में मिशन मोड में काम कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



