Raj Simran Statue London : DDLJ को हुए 30 साल, लंदन Leicester Square में लगाया गया Shahrukh Khan और Kajol का Statue

Summary :

Raj Simran Statue London : DDLJ Dilwale Dulhania Le Jayenge भारतीय सिनेमा की उन फिल्मों में से एक है जिसने रोमांस को एक नई परिभाषा दी। 1995 में रिलीज़ हुई यह फिल्म आज भी दर्शकों के दिलों में वही ताज़गी और मासूमियत बनाए रखती है। और अब, फिल्म के 30 साल पूरे होने पर दुनिया में इसकी लोकप्रियता का अनोखा जश्न मनाया गया है। लंदन में राज–सिमरन का स्पेशल स्टैच्यू लगाया गया है, जिसने फैंस में एक बार फिर इस क्लासिक रोमांस की यादें ताजा कर दी हैं। इस मौके पर Shahrukh Khan और काजोल भी मौजूद थे। दोनों ने…

Raj Simran Statue London : DDLJ Dilwale Dulhania Le Jayenge भारतीय सिनेमा की उन फिल्मों में से एक है जिसने रोमांस को एक नई परिभाषा दी। 1995 में रिलीज़ हुई यह फिल्म आज भी दर्शकों के दिलों में वही ताज़गी और मासूमियत बनाए रखती है। और अब, फिल्म के 30 साल पूरे होने पर दुनिया में इसकी लोकप्रियता का अनोखा जश्न मनाया गया है। लंदन में राज–सिमरन का स्पेशल स्टैच्यू लगाया गया है, जिसने फैंस में एक बार फिर इस क्लासिक रोमांस की यादें ताजा कर दी हैं। इस मौके पर Shahrukh Khan और काजोल भी मौजूद थे। दोनों ने इस खास स्टैच्यू के साथ पोज देकर इस पल को ऐतिहासिक बना दिया। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर कुछ ही घंटों में धूम मचा दी।

Dilwale Dulhania Le Jayenge Statue : लंदन में क्यों लगाया गया स्टैच्यू?

Raj Simran Statue London- Source : social Media
Raj Simran Statue London- Source : social Media

DDLJ की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा यूरोप, खासकर लंदन और स्विट्ज़रलैंड में फिल्माया गया था। फिल्म में राज और सिमरन की मुलाकात, उनकी नोकझोंक और रोमांस का सफर वहीं से शुरू होता है। इसी मजबूत कनेक्शन की वजह से फिल्म के 30 साल पूरे होने पर लंदन के एक प्रतिष्ठित लोकेशन पर यह स्टैच्यू स्थापित किया गया, जिसे बॉलीवुड प्रेमियों और टूरिस्ट्स के लिए नए आकर्षण के रूप में देखा जा रहा है। यह पहली बार है जब किसी भारतीय रोमांटिक जोड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस रूप में सम्मान मिला है। यह इस बात का सबूत है कि 30 साल बाद भी DDLJ का क्रेज कम नहीं हुआ, बल्कि और ज्यादा गहरा हो गया है।

Sharukh Khan Kajol Statue : SRK और Kajol की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री आज भी हिट

Raj Simran Statue London- Source : social Media - Source : Social Media
Raj Simran Statue London- Source : social Media – Source : Social Media

Shahrukh Khan और काजोल की जोड़ी को बॉलीवुड में सदाबहार माना जाता है। DDLJ में उनकी केमिस्ट्री इतनी नैचुरल थी कि दर्शकों ने उन्हें भारतीय सिनेमा का सबसे प्यारा रोमांटिक कपल घोषित कर दिया। स्टैच्यू के साथ दिए गए उनके पोज ने याद दिला दिया कि क्यों इन दोनों की जोड़ी आज भी आइकॉनिक कहलाती है। इस कार्यक्रम में SRK बेहद क्लासिक अंदाज में नज़र आए, जबकि काजोल ने अपनी स्माइल और एलिगेंट लुक से दिल जीत लिया। दोनों ने स्टैच्यू देखकर अपने DDLJ के दिनों को याद किया और फैंस का प्यार पाने के लिए शुक्रिया भी कहा।

Aditya Chopra की ड्रीम फिल्म आज भी सुपरहिट

Raj Simran Statue London- Source : social Media - Source : Social Media
Raj Simran Statue London- Source : social Media – Source : Social Media

DDLJ, Yash Raj Films के लिए न सिर्फ एक फिल्म थी, बल्कि एक ऐसी कहानी थी जिसने भारत और विदेशों के दर्शकों को जोड़ा। आदित्य चोपड़ा ने 24 साल की उम्र में यह फिल्म बनाई थी, और उनकी ये पहली डायरेक्शनल फिल्म आज भी विश्वभर में सबसे लंबा चलने वाला शो रिकॉर्ड रखती है। 30 साल बाद भी DDLJ का मैजिक कायम है और ये स्टैच्यू उसी का प्रतीक है।

फैंस का जश्न और सोशल मीडिया पर बवाल

जैसे ही Shahrukh Khan –Kajol की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर #DDLJ30Years ट्रेंड करने लगा। फैंस ने फिल्म के अपने पसंदीदा सीन, गाने और डायलॉग शेयर करते हुए दुनियाभर में इसका जश्न मनाया। कई विदेशी क्रिएटर्स ने भी वीडियो बनाकर इस बात की सराहना की कि कैसे एक भारतीय फिल्म ने वैश्विक स्तर पर रोमांस की परिभाषा बदल दी। DDLJ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक अहसास है। 30 साल बाद भी लोग राज-सिमरन को उतना ही प्यार करते हैं। लंदन में लगा स्टैच्यू इस बात का प्रमाण है कि सिनेमा सीमाओं से परे है और सच्चा प्यार हमेशा अमर रहता है। यह सम्मान न सिर्फ फिल्म की टीम के लिए, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए एक गर्व का पल है।

 

Also Read : Diljit Dosanjh Viral Statement : दिलजीत बोले जीवन भर संघर्ष, कलाकार को मरने के बाद लोग याद करते हैं, बताया ये कड़वा सच

Sneha Rai