Rajeev ने डांस करते हुए बहन Sushmita Sen के साथ मनाया New Year का जश्न, देखिए तस्वीरें

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और उनके भाई राजीव सेन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं> इसी बीच नए साल के मौके पर ये भाई-बहन एक साथ नजर आए हैं। दोनों ने साथ में काफी मस्ती भी की।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ को हमेशा खुलकर सबके सामने रखती है जिस वजह से वह लाइमलाइट में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की ही तरह उनके भाई राजीव सेन भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। 
राजीव और उनकी वाइफ चारु असोपा के बीच आए दिन होने वाले झगड़े और बयानबाजी हमेशा सभी का ध्यान अपनी ओर खींत लेती हैं। हालांकि बीते कुछ वक्त से राजीव और चारु फिर से एक साथ नजर आ रहे हैं। वहीं नए साल की शुरुआत राजीव ने अपनी वाइफ चारु और बेटी जियाना के साथ नहीं बल्कि अपनी बड़ी बहन सुष्मिता सेन के साथ की। 
दरअसल, राजीव सेन ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की  है जिसमें वो अपनी बहन और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ दिखाई दे रहे हैं। फोटो में दोनों भाई-बहन ऑल ब्लैक आउटफिट्स पहन रखे है और उनकी बॉन्डिंग भी साफ देखने को मिल रही है। नए साल के मौके पर दोनों भाई-बहन एक साथ मस्ती के मूड में दिख रहे हैं।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए राजीव ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘क्या होता है जब राजीव सेन सुष्मिता सेन से मिलते हैं। वह सच में एक पैर पर डांस करते हैं।’ शेयर की एक तस्वीर में दोनों भाई-बहन एक पैर पर डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। राजीव की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें कि सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने बड़े ही शानदार तरीके से टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा से शादी की थी। मगर उनकी बेटी जियाना के जन्म के बाद दोनों के रिश्ते में काफी अनबन आ गई थी। सोशल मीडिया पर चारू ने राजीव पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। चारू खुलकर अपने वीडियोज में राजीव की बुरी आदतों और उनके गैर जिम्मेदारी को लेकर बाते करती हुई नजर आई थीं।

Desk Team