Rajinikanth New Movie Dharman: सुपरस्टार रजनीकांत की अगली बड़ी रिलीज का इंतजार खत्म हुआ। कमल हासन द्वारा प्रोड्यूस और अश्वथ मारिमुथु द्वारा निर्देशित फिल्म ‘थलाइवर 173’ का नया टाइटल ‘धर्मन’ सामने आ चुका है। फर्स्ट लुक पोस्टर में थलाइवा एक डॉक्टर के अवतार में सोशल मीडिया पर छा गए हैं। फिल्म की टैगलाइन ‘धर्ममे वेल्लम!’ ने फैंस का एक्साइटमेंट दोगुना कर दिया है। कमेंट सेक्शन में अभी से इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है!
Rajinikanth New Movie Dharman: Rajinikanth की 173वीं फिल्म का नाम होगा ‘धर्मन’

तमिल सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार ‘थलाइवर 173’ को आखिरकार अपना नया नाम मिल गया है। यह फिल्म अब ‘धर्मन’ के नाम से सिनेमाघरों में तहलका मचाने आ रही है। मेकर्स ने फिल्म के टाइटल के साथ ही रजनीकांत का पहला लुक भी शेयर कर दिया है, जिसमें वह एक डॉक्टर के किरदार में बेहद प्रभावशाली नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखी टैगलाइन ‘धर्ममे वेल्लम!’ लोगों को खूब आकर्षित कर रही है। कमल हासन के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म के पोस्टर ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।
अश्वथ मारिमुथु फिल्म इस वजह से है खास
View this post on Instagram
रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में हैं, क्योंकि इस प्रोजेक्ट के लिए कई दिग्गज एक साथ काम कर रहे हैं। निर्देशक अश्वथ मारीमुथु ‘धर्मन’ कहानी पर दे रहे हैं। संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर, जिन्होंने रजनीकांत की फिल्मों के लिए कई चार्टबस्टर गाने दिए हैं। उन्होंने सुपरस्टार की इस फिल्म के लिए भी एक एनर्जेटिक साउंडट्रैक दिया है। कमल हासन के सपोर्ट और रजनीकांत स्टारर ‘धर्मन’ इसी वजह से बज में बनी हुई है। अपने शानदार टाइटल, धांसू पोस्टर और बेहतरीन टेक्निकल टीम की वजह से फिल्म की रिलीज का हर कई इंतजार कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App




