Trisha Krishnan Wishes Vijay On Birthday: तमिलनाडु के नए सीएम और मेगास्टार थलापति विजय ने 22 जून को अपना 52वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। हालांकि, फैंस को जिस विश का सबसे ज्यादा इंतजार था, वो अब सामने आ चुकी है। साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने जन्मदिन के एक दिन बाद अपने कथित बॉयफ्रेंड विजय के लिए एक बेहद स्पेशल पोस्ट शेयर कर उन्हें विश किया है।
Trisha Krishnan Wishes Vijay On Birthday: Trisha Krishnan का स्पेशल पोस्ट हुआ वायरल

तस्वीर में दोनों कई सारे केक से सजी टेबल के पास खड़े नजर आ रहे हैं। विजय मुस्कुराते हुए केक को देख रहे हैं, तो वहीं तृषा की नजरें अपने ‘खास दोस्त’ से हट ही नहीं रही हैं। दोनों की यह क्यूट केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए तृषा ने कैप्शन दिया— ‘उस इंसान को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, जिसकी वजह से सब कुछ इतना खास लगता है।’ फैंस इस जोड़ी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
Trisha Krishnan- Vijay के बारे में

बता दें कि विजय और तृषा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें ‘घिल्ली’, ‘थिरुपाची’, ‘आथी’ और ‘कुरुवी’ शामिल हैं। फैंस को दोंनो की जोड़ी काफी पसंद आती है। दोनों की केमिस्ट्री को लेकर दर्शकों के बीच हमेशा से ही खास क्रेज देखने को मिला है।


Download Android App
Download iOS App




