Vijay Trisha Breakup Rumors: एक्ट्रेस तृषा कृष्णन एक बार फिर ऑनलाइन अटकलों के घेरे में हैं, क्योंकि उनके तेज़-तर्रार फ़ैन्स ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक चौंकाने वाला बदलाव देखा है। यह घटनाक्रम महीनों से चल रही उन अटकलों के बीच सामने आया है जिनमें एक्ट्रेस का नाम तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और उनके पूर्व को-स्टार विजय के साथ जोड़ा जा रहा था।
Vijay Trisha Breakup Rumors: थलापति विजय और तृषा के बीच आई दरार?

22 जून 2026 का दिन थलापति विजय और उनके फैंस के लिए बेहद ऐतिहासिक था। एक्टर से राजनेता बने विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री (CM) का पद संभालने के बाद अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस बेहद खास और बड़े मौके पर जहां देश-भर से उन्हें बधाइयां मिल रही थीं, वहीं साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) की चुप्पी ने सबका ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म कर दिया।
तृषा की फॉलोइंग लिस्ट से बड़ा खुलासा, लेकिन पोस्ट्स ने उलझाया मामला!

तृषा की खामोशी के बाद जब फैंस ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला, तो एक ऐसी बात सामने आई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। तृषा इंस्टाग्राम पर बेहद गिने-चुने लोगों को फॉलो करती हैं। उनकी फॉलोइंग लिस्ट में लगभग 300 सेलिब्रिटीज और उनके करीबी शामिल हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस लिस्ट से थलापति विजय का नाम पूरी तरह गायब है।
इससे साफ है कि तृषा ने विजय को अनफॉलो कर दिया है। जहां एक तरफ अनफॉलो करने की बात से दोनों के बीच अनबन की खबरें तेज हैं, वहीं दूसरी तरफ एक और ट्विस्ट है। तृषा के इंस्टाग्राम हैंडल पर थलापति विजय के साथ उनकी पुरानी तस्वीरें और यादें आज भी वैसी की वैसी ही मौजूद हैं, उन्हें डिलीट नहीं किया गया है।
Thalapathy Vijay और Trisha Krishnan के बारे में

आपको बता दें कि तृषा और थलापति विजय तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘घिल्ली’ (Ghilli) से शुरू हुआ इन दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री का जादू हालिया रिलीज फिल्मों जैसे ‘लियो’ (Leo) और ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) तक दर्शकों के सिर चढ़कर बोला है। यही वजह है कि दोनों के बीच की जरा सी भी अनबन फैंस को परेशान कर देती है।
विजय की पर्सनल लाइफ से भी एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। खबरों के मुताबिक, विजय और उनकी पत्नी संगीता के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के प्रयास तेज हो गए हैं। कोर्ट ने भी दोनों के तलाक की सुनवाई को 7 अगस्त तक के लिए टाल दिया है, ताकि परिवार को बैठकर आपसी बातचीत से मसला सुलझाने का पूरा मौका मिल सके।
Also Read: Eetha Teaser OUT: रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया ‘Eetha’ का टीज़र, फैंस बोले— ‘मास्टरपीस है’


Download Android App
Download iOS App




