Eetha Teaser OUT: रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया ‘Eetha’ का टीज़र, फैंस बोले— ‘मास्टरपीस है’

Summary :

Eetha Teaser OUT: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ के दो साल बाद श्रद्धा कपूर अपनी नई फिल्म ‘ईठा’ के साथ वापसी कर रही हैं। मेकर्स ने आज इस फिल्म का ऑफिशियल टीज़र ड्रॉप कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस पहली झलक ने फैंस को क्रेजी कर दिया है। टीज़र देखने के बाद अब दर्शक इस फिल्म के बड़े पर्दे पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Eetha Teaser OUT: रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया ‘Eetha’ का टीज़र ‘स्त्री 2’ की मेगा सक्सेस के बाद श्रद्धा…

Eetha Teaser OUT: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ के दो साल बाद श्रद्धा कपूर अपनी नई फिल्म ‘ईठा’ के साथ वापसी कर रही हैं। मेकर्स ने आज इस फिल्म का ऑफिशियल टीज़र ड्रॉप कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस पहली झलक ने फैंस को क्रेजी कर दिया है। टीज़र देखने के बाद अब दर्शक इस फिल्म के बड़े पर्दे पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Eetha Teaser OUT: रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया ‘Eetha’ का टीज़र

Eetha Teaser OUT
Eetha Teaser OUT( Source: Social Media)

‘स्त्री 2’ की मेगा सक्सेस के बाद श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ (Eetha) का टीज़र रिलीज हो चुका है, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। यह फिल्म देश की मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी के सबसे यादगार और ऐतिहासिक पलों में से एक को पर्दे पर जीवंत करती है। टीज़र के पहले ही सीन से श्रद्धा कपूर इस किरदार में इस कदर ढल चुकी हैं कि उनकी मजबूती और हिम्मत को देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं।

Eetha Teaser OUT( Source: Social Media)
Eetha Teaser OUT( Source: Social Media)

फिल्म का टीज़र बेहद पावरफुल और इमोशनल है, जिसकी कहानी कुछ इस तरह सामने आती है नाराज भीड़ और ‘ईठा’ की मांग टीज़र की शुरुआत लावणी कलाकारों की एक खूबसूरत परफॉर्मेंस से होती है। लेकिन तभी एक उग्र और नाराज भीड़ इस परफॉर्मेंस को बीच में ही रोक देती है और स्टेज पर सिर्फ और सिर्फ ‘ईठा’ को बुलाने की मांग करने लगती है। 9 महीने की प्रेग्नेंसी और लेबर पेन बैकस्टेज का नजारा आपको झकझोर कर रख देगा। ईठा स्टेज पर जाने की तैयारी कर रही है, लेकिन वह 9 महीने की प्रेग्नेंट है। अचानक उसे लेबर पेन (प्रसव पीड़ा) शुरू हो जाता है और वह दर्दनाक ऐंठन से जूझती हुई भयंकर तकलीफ में नजर आती है।

जान जोखिम में डाल रचा इतिहास: बैकग्राउंड में एक वॉयसओवर ईठा को समझाता है कि इस हालत में परफॉर्म करना उसकी जान ले सकता है। लेकिन ईठा जिद पर अड़ी है, क्योंकि वह दुनिया के सामने एक मिसाल कायम करना चाहती है। टीज़र का सबसे हैरान कर देने वाला पल वो है, जब ईठा बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद स्टेज पर परफॉर्म करने लौट आती है।

टीज़र के आखिरी हिस्से में दिखाया गया है कि इंडस्ट्री में ईठा का कितना बड़ा नाम है और दर्शकों पर उनका क्या दबदबा था। वह भारी भीड़ के बीच से गुजरती हैं और लोग उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं। टीज़र का अंत एक दमदार वॉयसओवर के साथ होता है, जो ईठा को “तूफ़ान” कहकर बुलाता है।

श्रद्धा कपूर की यह परफॉर्मेंस उनके करियर की सबसे बेहतरीन और कल्ट परफॉर्मेंस साबित होने वाली है। टीज़र में दिखाई गई विजुअल स्टोरीटेलिंग और इमोशनल ड्रामा यह साफ करता है कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक महिला के कभी न टूटने वाले हौसले की महागाथा है!

फ़िल्म के पोस्टर के बारे में

Eetha Teaser OUT( Source: Social Media)
Eetha Teaser OUT( Source: Social Media)

फिल्म ‘ईठा’ का पहला टीज़र खास तौर पर सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। इसे 19 जून को रिलीज हुई शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मच-अवेटीड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के प्रिंट्स के साथ अटैच किया गया था। जैसे ही सिनेमाघरों में ‘कॉकटेल 2’ का पहला शो शुरू हुआ, स्क्रीन पर अचानक श्रद्धा कपूर की इस फिल्म की पहली झलक ने दर्शकों को हैरान कर दिया। लावणी डांसर के रूप में श्रद्धा का लुक और उनका ट्रांसफॉर्मेशन इतना आकर्षक था कि थिएटर्स तालियों और सीटियों से गूंज उठे।

कब रिलीज होगी ‘ईठा’?

Eetha Teaser OUT( Source: Social Media)
Eetha Teaser OUT( Source: Social Media)

अगर आप इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं, तो स्टारकास्ट और रिलीज डेट की पूरी डिटेल यहाँ है फिल्म में सिर्फ श्रद्धा कपूर ही नहीं, बल्कि उनके साथ एक्टिंग के दो और महारथी यानी रणदीप हुड्डा और मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब भी बेहद अहम और दमदार भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 28 अगस्त, 2026 को देश-भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Also Read: Seher Hone Ko Hai 23 June Update: ‘सहर होने को है’ में Mahid ने उठाया बड़ा कदम, पुलिस ने सरेआम Parvez को किया गिरफ्तार

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।