Seher Hone Ko Hai 23 June Update: ‘सहर होने को है’ में Mahid ने उठाया बड़ा कदम, पुलिस ने सरेआम Parvez को किया गिरफ्तार

Summary :

Seher Hone Ko Hai 23 June Update: टीवी सीरियल ‘सेहर होने को है’ के 23 जून 2026 के एपिसोड में कहानी ने नया मोड़ आने वाला है । कौसर को लेकर घर में बढ़ते तनाव के बीच महिद ने ऐसा साहसिक फैसला लेगा , जिसने पूरे परिवार को हैरान कर देगा । महिद का यह कदम आने वाले एपिसोड्स में कई बड़े बदलावों का सिग्नल दे रहा है। Seher Hone Ko Hai 23 June Update: नवाब की बड़ी चुनौती, माहिद ने दिया मुंहतोड़ जवाब एपिसोड की शुरुआत बहुत ही स्ट्रेस्फुल माहौल से होती है। माहिद उम्मीद लेकर ‘मशाल’ में प्रवेश…

Seher Hone Ko Hai 23 June Update: टीवी सीरियल ‘सेहर होने को है’ के 23 जून 2026 के एपिसोड में कहानी ने नया मोड़ आने वाला है । कौसर को लेकर घर में बढ़ते तनाव के बीच महिद ने ऐसा साहसिक फैसला लेगा , जिसने पूरे परिवार को हैरान कर देगा । महिद का यह कदम आने वाले एपिसोड्स में कई बड़े बदलावों का सिग्नल दे रहा है।

Seher Hone Ko Hai 23 June Update: नवाब की बड़ी चुनौती, माहिद ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Seher Hone Ko Hai 23 June Update
Seher Hone Ko Hai 23 June Update ( Source: Social Media) 

एपिसोड की शुरुआत बहुत ही स्ट्रेस्फुल माहौल से होती है। माहिद उम्मीद लेकर ‘मशाल’ में प्रवेश करने पहुंचता है, लेकिन वहां मौजूद नवाब उसे साफ़ शब्दों में रोक देते हैं। नवाब का कहना है कि जब तक माहिद कौसर को बेगुनाह साबित नहीं कर देता, तब तक उसके लिए मशाल के दरवाजे बंद रहेंगे। यह सुनकर माहिद को गहरा धक्का लगता है। वह नवाब को याद दिलाता है कि दादा हुजूर ने खुद उसे मशाल का अगला मुफ्ती चुना था, फिर आज उसकी नीयत पर शक क्यों किया जा रहा है?

नवाब भी पीछे नहीं हटते। वह मानते हैं कि माहिद काबिल है, लेकिन समाज के सामने कौसर और उसकी बेटी का साथ देकर उसने अपना भरोसा खो दिया है। नवाब ने सीधे शब्दों में कहा कि जो इंसान एक कहे हुए कातिल महिला का साथ दे, उसे इतनी बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती। इस पर माहिद ने करारा जवाब देते हुए कहा कि समाज को किसी की बेगुनाही या गुनाह तय करने का हक नहीं है, फैसला सिर्फ सबूतों के आधार पर होना चाहिए। उसने नवाब को खुली चुनौती दी कि वह बहुत जल्द कौसर की बेगुनाही साबित करके दिखाएगा।

Seher Hone Ko Hai: मां की तलाश में सहर का रौद्र रूप, गुंडे के घर पहुंची पुलिस

Seher Hone Ko Hai
Seher Hone Ko Hai ( Source : Social Media)

दूसरी तरफ, सहर और अमल अपनी जांच में जुटे हुए हैं। वे उस गुंडे की तलाश कर रहे हैं जिसने जंगल में कौसर का पीछा किया था। उन्हें पूरा यकीन है कि उस गुंडे के पास कौसर की गुमशुदगी से जुड़ा कोई न कोई बड़ा सुराग जरूर है। इसी तलाश में सहर और अमल सीधे उस गुंडे के घर पहुंच जाते हैं। वहां गुंडे की पत्नी सहर को देखकर भड़क जाती है और मदद करने से साफ़ मना कर देती है, इतना ही नहीं वह सहर का इंसल्ट भी करती है।

अपनी मां के सेपरेशन में तड़प रही सहर का सब्र का बांध यहां टूट जाता है। वह गुस्से में आकर उस महिला को आड़े हाथों लेती है। इसी बीच वहां ताहिर भी आ जाता है। ताहिर सहर को रोकने के बजाय उसका हौसला बढ़ाता है। ताहिर का साथ पाकर सहर और मजबूत हो जाती है। वह ऐलान करती है कि उसकी मां पर हमला करने वाले हर एक चेहरे को वह जानती है और वह बदला हिंसा से नहीं, बल्कि सबके सामने सच लाकर लेगी। सहर कसम खाती है कि वह इस साजिश के पीछे छिपे हर इंसान को बेनकाब करके ही दम लेगी।

Seher Hone Ko Hai Serial: हुस्ना की चाल नाकाम, परवेज को पुलिस ने किया सरेआम गिरफ्तार

Seher Hone Ko Hai Serial
Seher Hone Ko Hai Serial ( Source : Social Media) 

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब हुस्ना माहिद के पास आकर सहानुभूति जताने का नाटक करती है। वह कहती है कि माहिद को इस हालत में देखकर उसे तकलीफ हो रही है। लेकिन माहिद उसकी इस झूठी हमदर्दी को तुरंत भांप लेता है। वह हुस्ना को डांटते हुए कहता है कि अगर उसे सच में फिक्र होती, तो वह उसके पीछे हैदर को भेजकर मामले को और पेचीदा नहीं बनाती। हुस्ना फिर से कौसर को दादा हुजूर का कातिल कहती है, जिससे माहिद का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वह हुस्ना को चेतावनी देता है कि आज वह इस पूरे ड्रामे का अंत कर देगा।

इसके बाद माहिद सीधे ताहिर को फोन करता है और सहर को लेकर परवेज के घर पहुंचने को कहता है। परवेज के घर पर पहले से ही डर का माहौल है क्योंकि सहर बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले कि परवेज वहां से भागने की योजना बना पाता, माहिद पुलिस बल के साथ उसके घर में एंट्री लेता है।

माहिद के हाथों में इस बार सिर्फ खोखले दावे नहीं बल्कि मजबूत सबूत हैं। उन सबूतों को देखते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आती है और परवेज को गिरफ्तार कर लेती है। परवेज की गिरफ्तारी से कौसर के केस में एक नई उम्मीद जाग गई है। हालांकि, सहर अभी भी माहिद से नाराज है और बिना उसका शुक्रिया अदा किए वहां से चली जाती है। आने वाले एपिसोड में देखना होगा कि परवेज पुलिस के सामने क्या उगलती है।

Read More: Padma Awards 2026: राष्ट्रपति भवन में सजा सम्मान का मंच, Mammootty से लेकर Alka Yagnik तक 65 हस्तियों को..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।