Padma Awards 2026: राष्ट्रपति भवन में सजा सम्मान का मंच, Mammootty से लेकर Alka Yagnik तक 65 हस्तियों को मिला पद्म सम्मान

Summary :

Padma Awards 2026: नई दिल्ली में आज एक बेहद खास और गर्व से भर देने वाला नजारा देखने को मिला। राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में ‘दूसरे नागरिक सम्मान समारोह’ (Civil Investiture Ceremony) का ऑर्गनाइज किया गया। इस शानदार कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने काम से देश का नाम रोशन करने वाले 65 दिग्गजों को पद्म पुरस्कार दिए। इस साल के सेलिब्रेशन में बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और खेल की दुनिया के सितारों का जलवा रहा। जैसे ही कला और खेल की दुनिया के इन वेटरन्स के नाम पुकारे गए, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।…

Padma Awards 2026: नई दिल्ली में आज एक बेहद खास और गर्व से भर देने वाला नजारा देखने को मिला। राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में ‘दूसरे नागरिक सम्मान समारोह’ (Civil Investiture Ceremony) का ऑर्गनाइज किया गया। इस शानदार कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने काम से देश का नाम रोशन करने वाले 65 दिग्गजों को पद्म पुरस्कार दिए।

इस साल के सेलिब्रेशन में बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और खेल की दुनिया के सितारों का जलवा रहा। जैसे ही कला और खेल की दुनिया के इन वेटरन्स के नाम पुकारे गए, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। आइए आपको बताते हैं इस खास सेलिब्रेशन की 3 सबसे बड़ी और दिलचस्प कहानियां।

Padma Awards 2026: ‘पद्म श्री’ के बाद अब मिला ‘पद्म भूषण’, साउथ के मेगास्टार ममूटी ने फिर जीता देश का दिल

Padma Awards Megastar Mammootty
Padma Awards Megastar Mammootty ( Source: Social Media)

साउथ सिनेमा के मेगास्टार ममूटी के लिए आज का दिन उनके सुनहरे करियर का सबसे यादगार दिन बन गया है। भारतीय सिनेमा में उनके बेमिसाल और ऐतिहासिक योगदान के लिए राष्ट्रपति ने उन्हें देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया।

ममूटी सोमवार को ही इस खास पल का गवाह बनने के लिए दिल्ली पहुंच चुके थे। आपको बता दें कि यह ममूटी का पहला राष्ट्रीय नागरिक सम्मान नहीं है, इससे पहले साल 1998 में उन्हें ‘पद्म श्री’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। ‘ओरु वडक्कन वीरगाथा‘ और ‘ब्रह्मयुगम‘ जैसी फिल्मों से दुनिया भर में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले 74 वर्षीय ममूटी जब मंच पर पुरस्कार लेने पहुंचे, तो उनके चेहरे की सादगी और गर्व देखने लायक थी।

Alka Yagnik Padma Bhushan 2026:  सुरों की मल्लिका के सम्मान में झुका पूरा देश

Alka Yagnik Padma Bhushan 2026
Alka Yagnik Padma Bhushan 2026 ( Source : Social Media)

90 और 2000 के दशक में अपनी मखमली आवाज से हर दिल पर राज करने वाली मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया। भारतीय संगीत और सिनेमा जगत को अनगिनत एवरग्रीन गाने देने वाली अलका याग्निक का यह सम्मान हर उस संगीत प्रेमी का सम्मान है जिसने उनके गानों को सुनकर अपनी जिंदगी के खूबसूरत पल जिए हैं।

‘खलनायक‘, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे‘ और ‘ताल‘ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली अलका जब यह सम्मान लेने के लिए आगे बढ़ीं, तो वहां मौजूद हर शख्स बेहद भावुक नजर आया। संगीत की दुनिया में उनके इस बेजोड़ योगदान को आज देश ने ऑफिशियल तौर पर सलाम किया है।

Rohit Sharma Receiving Padma Shri From President: क्रिकेट के मैदान के बाद अब देश के सर्वोच्च मंच पर लहराया बैनर

Rohit Sharma Receiving Padma Shri From President
Rohit Sharma Receiving Padma Shri From President ( Source : Social Media)

सिनेमा के सितारों के साथ-साथ आज खेल प्रेमियों के लिए भी जश्न का दिन रहा। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और करोड़ों दिलों की धड़कन ‘हिटमैन’ यानी रोहित शर्मा को खेल की दुनिया में एक्सेप्शनल परफॉरमेंस के लिए ‘पद्म श्री’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मैदान पर अपनी कप्तानी और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत को कई ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले रोहित शर्मा जब देश के इस सर्वोच्च मंच पर पहुंचे, तो उनके फैंस का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। रोहित के साथ-साथ देश की कई ऐसी अनसुनी और जमीन से जुड़ी टैलेंट्स को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने बिना किसी पब्लिसिटीके समाज को बेहतर बनाने के लिए अपनी पूरी जिंदगी लगा दी।

Read More: Samay Raina Sunil Pal Controversy: Samay Raina के ‘टूथब्रश’ जोक पर भड़के Sunil Pal, गुस्से में कैमरे के सामने..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।