मॉनसून करीब एक हफ्ते की देरी के बाद मुंबई पहुंच गया है। मंगलवार, 23 जून को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने अपनी रफ्तार बढ़ाते हुए मध्य अरब सागर के बचे हुए हिस्सों और मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई अन्य इलाकों को अपने दायरे में ले लिया। इसके अलावा, मॉनसून ने तेलंगाना और ओडिशा के कुछ भागों को कवर करने के साथ ही छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और भागों में भी दस्तक दे दी है।
Maharashtra Rainfall: मुंबई में ऑरेंज अलर्ट

मुंबई में मॉनसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई और आस-पास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, मुंबई और रायगढ़ के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
आज, 23 जून को मुंबई में मॉनसून के आगमन की घोषणा की गई: IMD (भारत मौसम विज्ञान विभाग)
विभाग का कहना है कि आज, 23 जून 2026 को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के बाकी हिस्सों, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना और ओडिशा के बाकी हिस्सों, तथा छत्तीसगढ़, झारखंड और… pic.twitter.com/YbWr5uLWLY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2026
Southwest Monsoon: उत्तर प्रदेश और बिहार में भी जल्द दस्तक देगा मॉनसून
IMD के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों में मॉनसून के और भी आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। इस दौरान मॉनसून के उत्तर अरब सागर और गुजरात के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के कुछ भागों में मॉनसून के दस्तक देने की पूरी संभावना बनी हुई है। इसके बाद अगले तीन से चार दिनों में झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों के साथ के साथ उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के पहुंचने की संभावना है।
Delhi Monsoon: दिल्ली में कब पहुंचेगा मॉनसून?
मुंबई में मॉनसून की एंट्री के साथ ही दिल्ली में भी जल्द बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि जून के आखिर तक ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्र मॉनसून की चपेट में आएंगे। इसके बाद मॉनसून को उत्तर भारत तक पहुंचने में करीब 10 से 15 दिन का समय लग सकता है। इसी वजह से दिल्ली में जुलाई की शुरुआत में मॉनसून के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




