Nitish Kumar Reddy Injury: इंडियन क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी-20 सीरीज से पहले बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। टीम के युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी चोटिल होकर इस दौरे से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें बाईं जांघ की मांसपेशियों (क्वाड्रिसेप्स) में चोट लगी है, जिसके कारण वह सेलेक्शन के लिए एवेलेबल नहीं रहेंगे।
Hardik Pandya Injury: हार्दिक पंड्या चोट के कारण हुए टीम से बाहर

यह झटका टीम के लिए इसलिए भी बड़ा माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले हार्दिक पंड्या भी चोट के कारण टीम से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में लगातार दो प्रमुख ऑलराउंडरों के ना होने से कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट की चिंताएं बढ़ गई हैं। नितीश को हार्दिक पंड्या के ऑप्शन के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन अब उनकी गैरमौजूदगी से टीम की बेलेंस्ड प्लानिंग प्रभावित हो सकती है।
बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों के अनुसार, नितीश कुमार रेड्डी का इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज में भी खेलना मुश्किल माना जा रहा है। हाल ही में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा बनकर अच्छा प्रदर्शन किया था।
Challenges Over Team Management: टीम मैनेजमेंट के सामने नई चुनौती

ऐसे में अब नितीश कुमार रेड्डी के बाहर होने के बाद सेलेक्टर्स के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनकी जगह किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाए। पहले ही हार्दिक पंड्या के ना होने से टीम में ऑलराउंडर की कमी महसूस की जा रही थी और अब यह समस्या और गंभीर हो गई है।
Nitish Kumar Reddy Injury: आयरलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम का आयरलैंड दौरा 26 जून से शुरू होगा। टीम इंडिया पहले ही आयरलैंड के लिए रवाना हो चुकी है। इस दौरे में भारत और आयरलैंड के बीच दो टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें पहला मैच 26 जून को और दूसरा 28 जून को होगा। इसके बाद इंडियन टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां उसे टी20 और वनडे सीरीज में हिस्सा लेना है। यह आयरलैंड सीरीज टीम के लिए अपकमिंग बड़े इंटरनेशनल दौरों से पहले एक महत्वपूर्ण तैयारी मानी जा रही है।
Read More: Vaibhav Sooryavanshi करने वाले हैं इंटरनेशनल डेब्यू!, वायरल वीडियो में सच्चाई आई सामने


Download Android App
Download iOS App




