जापान में Rajinikanth स्टारर ‘Jailer’ धमाल मचाने के लिए है तैयार, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Summary :

‘जेलर’ जापान में मचाएगी धमाल, इस तारीख को होगी रिलीज

भारत में धमाल मचाने के बाद निर्देशक नेल्सन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ अब जापान में रिलीज के लिए तैयार है। ‘जेलर’ में सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। साल 2023 में रिलीज हुई रजनीकांत स्टारर ‘जेलर’, ‘उगते सूरज की भूमि’ के नाम से मशहूर जापान के सिनेमाघरों में 21 फरवरी को रिलीज होगी।फिल्म की रिलीज को लेकर जापानी प्रशंसक सोशल मीडिया पर खासा उत्साहित नजर आए।

ऐसे मिले थे रिव्यू

‘जेलर’ को पॉजिटिव रिव्यू मिले थे. फिल्म के विदेशी वितरक अयंगरन इंटरनेशनल ने पुष्टि की थी कि फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 33 करोड़ की कमाई की थी. रजनीकांत के अलावा ‘जेलर’ में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल, कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार, अभिनेता जैकी श्रॉफ, अभिनेता सुनील, राम्या कृष्णन, विनायकन, मिरना मेनन, तमन्ना भाटिया, वसंत रवि, नागा बाबू, योगी बाबू, जाफर सादिक और किशोर जैसे अन्य कई कलाकार भी अहम भूमिका में हैं. ‘जेलर’ में संगीत अनिरुद्ध ने दिया था.

फिल्म की सफलता से खुश फिल्म के निर्माता सन पिक्चर्स ने सुपरस्टार रजनीकांत को एक बीएमडब्ल्यू एक्स7 कार और गुप्त राशि भेंट की थी. इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म के निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार और फिल्म के संगीत निर्देशक अनिरुद्ध रविचंदर को नई पोर्श कार और राशि के चेक भी भेंट किए थे. प्रोडक्शन हाउस ने ब्लॉकबस्टर के सीक्वल की घोषणा की है.

जेलर 2 जल्द ही होगी रिलीज

निर्माताओं ने ‘जेलर 2’ का टीजर हाल ही में जारी किया था. पिछली बार की तरह ही इस बार भी काफी दिलचस्प था. सन पिक्चर्स द्वारा जारी किए गए ‘जेलर 2’ के टीजर की शुरुआत रेडियो पर एक घोषणा से होती है कि एक चक्रवात तट की ओर बढ़ रहा है, जबकि संगीत निर्देशक अनिरुद्ध और निर्देशक नेल्सन गोवा में एक मजेदार बातचीत करते दिखाई दिए.

दोनों के बीच की मजेदार नोकझोंक धमाकेदार एक्शन में बदल जाती है जब कमरे में कुछ गुंडे प्रवेश करते हैं. संगीतकार और निर्देशक दोनों ही छिपने की कोशिश में इधर-उधर भागते हैं. तभी कमरे में रजनीकांत प्रवेश करते हैं, जिनकी छवि धुंधली है. खून से लथपथ सफेद शर्ट पहने सुपरस्टार एक हाथ में बंदूक और दूसरी में तलवार लिए एंट्री करते हैं.

रजनीकांत कमरे से बाहर निकलते हैं, तो उन पर एक ग्रेनेड फेंका जाता है. इसके बाद वह खलनायकों से भिड़ते हैं. तभी यह सीन देखकर हैरत में डूबे अनिरुद्ध, निर्देशक नेल्सन से कहते हैं, ‘यह भयानक लग रहा है नेल्सा! चलो इस पर एक फिल्म बनाते हैं!’

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।