नई दिल्ली : ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस’ पर आधारित नई वेब सीरीज ‘बोस’ को लेकर राजकुमार राव बहुत चर्चा में है। इस सीरीज में वो एक नऐ किरदार में नजर आऐंगे। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने किरदार में जान डालने के लिए बहुत मेहनत की है। इस सीरीज में उन्होंने अपना आधा सिर मुंडवा लिया है।

राजकुमार ने अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए ट्वीट किया और इसका शीर्षक लिखा, “बोस’ के लिए बालों को कटवाया है। हम जल्द ही ‘बोस’ के रूप में पहली झलक जारी करेंगे। तब तक यह तस्वीरें। अलीम हकीम आपका धन्यवाद।”
Got a hair cut done for #Bose. We’ll soon put out the first look as Bose. Until then, these r the post hair cut pictures.Thank U @AalimHakim pic.twitter.com/Z2Z8r7sOZ8
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) May 26, 2017
राजकुमार ने कुछ समय पहले हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि वह एएलटी बालाजी की वेब सीरीज के लिए अपने बाल कटावा सकते हैं। वो इस सीरीज में एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ दिखेंगे। इसमें वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस का किरदार निभाएंगे, जबकि पत्रलेखा हाई प्रोफाइल महिला का किरदार निभाएंगी।



Download Android App
Download iOS App



