नई दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कालाधन रखने वाले लोग मोदी सरकार से ‘भयभीत’ हैं, जिसने पिछले तीन वर्षो के दौरान 1.37 लाख करोड़ रूपये के कालेधन का पता लगाया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले एक वर्ष में रिकार्ड 99 लाख नये पैन कार्ड बनाये गए।
अमित शाह ने पत्रकारों के साथ चर्चा के दौरान कहा कि सरकार के कालेधन पर लगाम लगाने के लिए शुरू की गई बहुआयामी रणनीति सफल रही है। उन्होंने कालेधन पर लगाम लगाने के लिए सरकार की ओर से उठाये गए कदमों को रेखांकित किया और इस विषय पर सरकार के गंभीर होने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बेनामी लेनदेन पर रोकथाम के लिए कानून को लागू किया जिससे अवैध सम्पत्ति सृजित करने पर रोक लगी साथ ही विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संधियों की समीक्षा की और कई देशों के साथ सूचनाओं के आदान प्रदान के बारे में समझौता किया। शाह ने कहा, ” उन्हेंं कंपनियों को अब देश में कर का भुगतान करना होगा। हम भुगतान नहीं करने की अनुमति नहीं दे सकते। हमने मुखौटा कंपिनयों के खिलाफ कार्रवाई की है जो कालाधन सृजित करते हैं।”
शाह ने कहा, ”आयकर विभाग ने पिछले तीन वषर्षो के दौरान 1.37 लाख करोड़ रूपये के कालेधन का पता लगाया और प्रवर्तन निदेशालय ने 14,800 करोड़ रूपये की सम्पत्ति जब्त की।” उन्होंने कहा कि एक वर्ष की अवधि में देश में 99 लाख नये पैन कार्ड बनाये गए जो सर्वाधिक है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह कालाधन रखने वाले लोगों के मन में सरकार के भय को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि कालाधन के खिलाफ लड़ाई बहुआयामी है।
– भाषा


Download Android App
Download iOS App



