गिल के निधन पर प्रणव व राहुल ने जताया शोक

Summary :

NULL

नई  दिल्ली : पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक केपीएस गिल के निधन पर शोक पर आज राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी तथा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने  शोक व्यक्त किया हैं।

राष्ट्रपति ने श्री केपीएस गिल की पत्नी हेमिन्दर गिल को शोक संदेश में आज कहा,’  मुझे आपके पति केपीएस गिल के निधन का खबर से दुख हुआ। वह एक प्रतिबद्ध आईपीएस अधिकारी थे और उन्होंने पंजाब और असम में पुलिस महानिदेशक सहित विभिन्न पदों पर रहते हुए राष्ट्र की सेवा की। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का कायम रखने में उनके योगदान को याद रखा जाएगा।


राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कहा कि वह श्री गिल के परिवार के सभी सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और इस अपूरणीय क्षति को सहने के लिए ईश्वर से उन्हें शक्ति देने की प्रार्थना करते हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी श्री गिल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट करके कहा ‘ उनमें जबरदस्त साहस और समर्पण का भाव था। श्री केपीएस गिल को पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ उनकी असाधारण भूमिका के लिए याद किया जाएगा।

Desk Team