टीवी का सबसे चर्चित शो बिग बॉस के घर अब एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगाने के लिए राखी सावंत ने अपने कदम रख लिए हैं। वैसे राखी ने बिग बॉस के घर में अपने अंदाज में यहां आते ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। वैसे राखी सावंत की जब से इस शो में एंट्री हुई है तब से लेकर राखी हर एपिसोड में कुछ न कुछ ऐसी हरकत जरूर कर देती है जिससे लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। खैर,इन दिनों चल रहे एपिसोड की बात करें तो अब राखी पड़ गई है अभिनव के प्यार में,जी हां इतना ही नहीं राखी ने अभिनव के नाम का सिंदूर भी अपनी मांग में भर लिया है।

यूं तो राखी को बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन भी कहा जाता है और अपने इसी नाम के हिसाब से राखी खुद बहुत ड्रामेबाज भी हैं। तभी तो इन दिनों बिग बॉस के घर में राखी सावंत का खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। दरअसल राखी को हाल ही में बिग बॉस कंटेस्टेंट और एक्टर अभिनव शुक्ला से प्यार हो गया है।

तो इसी के चलते बस राखी घर में अब पूरा वक्त अभिनव के नाम की माला जपती हुई दिखाई दे रही हैं। हद तो तब पार हुई जब राखी सावंत ने अपनी मांग में अभिनव के नाम का सिंदूर भर लिया,जिसे देख अभिनव की पत्नी रुबीना ने अपना रिएक्शन दिया है।

दअरसल इस एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में राखी सावंत एक्टर अभिनव शुक्ला के नाम का सिंदूर अपनी मांग में भरती है। इसके साथ ही वो अभिनव को आई लव यू भी कहती है। इस दौरान राखी हर समय अब सिर्फ अभिनव के आगे पीछे घूमती हुई दिख रही होती हैं।

इतना ही नहीं जब अभिनव वर्कआउट कर रहे होते हैं तो राखी वहां भी पहुंच जाती है और उनकी बॉडी की तारीफ करने लगती हैं। राखी इस दौरान एक गाने पर डांस करती हुई भी नजर आती हैं। जब अभिनव राखी के पास से उठकर जानेलगते हैं तो वो उन्हें रोकने के लिए उनका पैर तक पकड़ लेती हैं और उन्हें जाने से मना करती हैं।

राखी की यह सारी हरकतें अभिनव की पत्नी रुबीना भी देख रही होती हैं। अभिनव बेडरूम के पास जाकर रुबीना से बात करते हैं। तभी अचानक से राखी पीछे से आकर कहती हैं,एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो अभिनव बाबू।
यहां देखिये वीडियो…
राखी की इस बात पर अभिनव उनसे मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहते हैं,डेढ रुपए। इसके बाद राखी खूब हंसती हुई दिखाई देती है। वैसे इस पूरे सीन के दौरान रुबीना दिलैक काफी ज्यादा आग बबूला होते हुए नजर आई।


Download Android App
Download iOS App



