राखी सावंत ने दुबई में अपने आलीशान घर की दिखाई पहली झलक, इंटीरियर देख उड़ जाएंगे होश

Summary :

बी-टाउन की ‘कंट्रोवर्सी क्वीन’ राखी सावंत सुर्खियों में रहना अच्छे से जानती हैं। इस बीच राखी ने दुबई स्थित अपने लग्जीरियस घर का वर्चुअल टूर कराया है, जिसका इंटीरियर आपको हैरान कर सकता है।

बी-टाउन की ‘कंट्रोवर्सी क्वीन’ राखी सावंत सुर्खियों में रहना अच्छे से जानती हैं। कभी अपनी शादी के खबरों को लेकर तो कभी अपने पहले पति से सम्बन्ध को लेकर तो कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वही इन दिनों एक्ट्रेस बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रही हैं।  दोनों ही कपल को साथ में हर जगह स्पॉट भी किया जा रहा हैं। अधिकांश इवेंट में दोनों ही कपल एक साथ देखे जाते हैं।  वही इस बीच राखी ने दुबई स्थित अपने लग्जीरियस घर का वर्चुअल टूर कराया है, जिसका इंटीरियर आपको हैरान कर सकता है।
राखी ने दुबई में लिया आलीशान घर 
दरअसल, राखी सावंत ने दुबई में स्थित अपने सपनों के घर की झलक दिखाते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और अपना आलीशान घर को दिखा रही हैं।  व्हाइट, ब्राउन और चॉकलेटी कलर में उनके मॉड्यूलर किचन से लेकर एलिगेंट थीम पर बने उनके लिविंग रूम तक सबकुछ बेहद खूबसूरत है। उनके लिविंग रूम में एक बड़ी सी टीवी, ब्लू कलर में किंग साइज कुर्सियां और स्काई ब्लू कलर के काउचेस हैं, जो उस एरिया को आलीशान टच दे रहे हैं। उनके रूम, बाथरूम, डायनिंग एरिया सब कुछ रॉयल और एलिगेंट इंटीरियर से आकर्षक बनाया गया है। 

बॉयफ्रेंड आदिल ने गिफ्ट किया ये आलीशान घर! 

वही आपको बता दे की अभी कुछ समय पहले ही राखी अपने बॉयफ्रेंड आदिल क साथ दुबई छुट्टियां मनाने गयी थी।  और इस दौरान राखी ने एक मीडिया को बयान देते हुए कहा की उनके बॉयफ्रेंड आदिल ने उनके नाम पर दुबई में एक घर गिफ्ट किया हैं। साथ ही कुछ समय पहले आदिल ने राखी के लिए BMW कार भी गिफ्ट किया था। ऐसे में अब कही न कही ये साफ है कि, राखी वीडियो में जो घर दिखा रही हैं, वो आदिल खान के द्वारा दिया गया अपार्टमेंट हैं.

Desk Team