ड्रामा क्वीन राखी सावंत किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। बीतों दिनों राखी अपनी इफ्तार पार्टी के चलते सुर्खियों में बनी हुई थी। वहीं अब राखी अपने एक वीडियो की वजह से चर्चा में आ गई हैं। अपने इस लेटेस्ट वीडियो में राखी बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का मजाक उड़ाती दिख रही हैं। राखी के इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर राखी सावंत का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो पैपराजी से कहती हुई नजर आ रही है कि मैं मलाइका अरोड़ा की तरह चलकर दिखाऊ। इसके बाद राखी सावंत मलाइका की तरह चलती हुई दिखाई देती है। राखी थोड़ी सा वॉक करके दिखाती है और फिर कैमरे के सामने पोज मारती हुई दिखाई देती है।
वीडियो के आखिर में राखी सावंत कहती है कि लेकिन मलाइका अरोड़ा मेरी फेवरेट है। राखी से इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘खुद को देख लो पहले दूसरो को नहीं।’ दूसरे यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ‘बकवास।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दीदी नकल बहुत अच्छी करते हो।’


बीतों दिनों राखी का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो कह रही थी कि वो दिन में 5 बार नमाज पढ़ती है। राखी सावंत ने कहा था,’ मैं सुबह फजर की नमाज, जोहर की नमाज, असर की नमाज, मगरिब की नमाज और ईशा की नमाज पढ़ रही हूं। मैं तराबी में 20 रकात भी पढ़ रही हूं। अगर आप भी नमाज पढ़ोगे तो आपके भी सारे रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। यह बात मैंने सुनी है।”

राखी ने आगे कहा था कि वो 20 रकात इसीलिए पढ़ रही है ताकि आदिल उसके पैसे वापस दे दे।’ बता दें कि राखी ने आदिल पर मारपीट, धोखा, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर समेत कई आरोप लगाए थे। राखी ने अपने पति आदिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था और फिलहाल आदिल न्यायिक हिरासत में है।


Download Android App
Download iOS App



