राखी सावंत ने खुद को बताया स्मृति ईरानी पार्ट 2, हेमा मालिनी की बातों का ड्रामा क्वीन ने दिया ऐसा जवाब

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने मीडिया से बातचीत में राखी सावंत का नाम लिया था। जिस पर अब राखी सावंत का रिएक्शन आया है। हेमा मालिनी की बात पर खुशी जताते हुए राखी ने कहा कि वो जल्द ही राजनीति में आने वाली हैं।

बॉलीवुड और राजनीति
का काफी गहरा और पुराना रिश्ता है। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के कई सारे
स्टार्स ने एक्टिंग के बाद राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई है और इतना ही नहीं
किसी-किसी का लक फिल्म इंडस्ट्री के बाद राजनीति में में खूब चमका है। इसका सीधा
उदाहरण हैं अभिनेत्री
जयललिता
जिन्होंने बतौर एक्ट्रेस तो लोगों के दिलों पर राज किया ही साथ ही तमिलनाडू की
सीएम की कुर्सी पर सालों राज किया।

Hema Malini - IMDb

आज की राजनीति में भी मिथुन चक्रवर्ती, जया
बच्चन, जया पर्दा, सनी देओल,
स्मृति ईरानी
जैसे कई दिग्गज कलाकार किसी ना किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए हैं। फिल्मी
दुनिया में ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर अदाकारा हेमा मालिनी भी बीजेपी की तरफ से
मथुरा की सांसद हैं। वहीं अब हेमा मालिनी के एक सवाल के जवाब में राखी सावंत के
राजनीति ज्वाइन करने की बात कहते है कि ड्रामा क्वीन राखी सावंत खुशी से फूली नहीं समा रही
हैं।

Bigg Boss 14: Can Rakhi Sawant win the show?

दरअसल, राखी सावंत का एक वीडियो पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है जिसमें
राखी कह रही हैं कि आज मैं इतनी खुश हूं। ये बहुत सीक्रेट था। मैं
2022 में इलेक्शन लड़ने वाली हूं। ये मोदी जी और
हमारे अमित शाह जी अनाउंस करने वाले थे लेकिन मेरा सौभाग्य है कि मेरे दिल की
ड्रीम गर्ल
, मेरी स्वीटहार्ट, मेरे बॉलीवुड की हेमा मालिनी जी, मेरी स्वीटहार्ट, मेरी डार्लिंग…
उन्होंने अनाउंस कर दिया है कि इस बार का इलेक्शन मैं लड़ रही हूं।

राखी ने आगे कहा कि वैसे ये तो मोदी जी और अमित जी कहने वाले थे मेरे बारे में
लेकिन चाहे मोदी जी हों या हेमा जी हों एक ही बात है। और मैं स्मृति ईरानी पार्ट
2 बनने वाली हूं। और मैं बहुत खुश हूं कि अब मैं
इलेक्शन लडूंगी। हां मैं इलेक्शन लडूंगी। आप सब मेरा साथ देंगे ना
? थैंक यू हेमा मालिनी जी, आपने मेरे लिए इतना अच्छा बयान दिया। धन्यवाद।

Kangana Ranaut says that big stars like Akshay Kumar can't praise her  openly due to movie mafia | Filmfare.com

बता दें कि हाल ही में हेमा मालिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो
रहा था। उस वीडियो में एक रिपोर्टर एक्ट्रेस से पूछता है कि क्या उनकी जगह अब
कंगना रनौत मथुरा से सांसद का चुनाव लड़ेंगी
? रिपोर्टर का सवाल सुनकर
हेमा मालिनी कहती है अच्छा
, बहुत अच्छी बात है। आपको मथुरा में केवल फिल्म
स्टार्स ही चाहिए। कल को राखी सावंत को भी भेज देंगे। वह बन जाएगी।

ऐसे में राखी के राजनीति में आने और साल 2024 में चुनाव लड़ने वाले बयान पर
लोग काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा- नहीं
, कभी नहीं.. कह दो कि ये झूठ है राखी प्लीज। दूसरे ने लिखा- लो भाई अब ये दिन
भी देखना पड़ेगा क्या। एक अन्य ने लिखा- देख को बर्बाद नहीं करना है राखी जी। राखी
का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

Desk Team