उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।अब सभी स्कूलों में योगा अनिवार्य हो जाएगा। ड्राफ्ट की पूरी रूप रेखा को तैयार कर लिया गया है,और उसके बाद उत्तर प्रदेश शासन के पास फाइनल करने के लिए भेज दिया है। फाइनल होने के बाद इसे सब स्कूलों में लागू कर दिया जाएगा।
अपर मुख्य सचिव स्पोर्ट्स नवनीत सहगल ने बताया कि योगा को रोजाना करने का मतलब है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक टैलेंट बनाया जा सके। 5 से 14 साल तक के बच्चों में स्पोर्ट्स की तरफ झुकाव ज्यादा होता है, यही कारण है कि अब सभी स्कूलों में योगा अनिवार्य करने का प्लान तैयार कर लिया है। इस अभियान में पब्लिक एसोसिएशन पार्टनर से पब्लिक रिलेशन पार्टनरशिप और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप को भी जोड़ा जाएगा।
इनमें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, स्पोर्ट्स लॉ और स्पोर्ट्स डाटा एनालिटिक्स शामिल है। ये सभी यूथ के लिए होंगे।सभी जिला मुख्यालयों के स्पोर्ट्स स्टेडियमों में मुख्यालयों के स्पोर्ट्स स्टेडियमों में योग के प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



