जब से टेलिविजन के सबसे चर्चित और विवादित रिऐलिटी शो बिग बॉस का 12वां सीजन शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन शो जब से शुरू हुआ है और अभी तक काफी चर्चा में हैं।
इस शो में सबसे ज्यादा जो चर्चा हो रही है वह खतरनाक गायक अनूप जलोटा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू की है। जब यह शो शुरू हुआ तब जलोटा ने यह घोषणा करके सबको हैरान कर दिया है कि 28 साल की जसलीन उनकी गर्लफ्रेंड हैं।
देखें राखी का यह वीडियो
अब इस मुद्दे पर अक्सर अपने विवादित कामेंट्स को चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री राखी सावंत का रिएक्शन ना आए ऐसा तो हो नहीं सकता।
बता दें कि राखी सावंत ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए अनूप जलोटा को कुछ सलाह दे रही हैं। राखी ने इस विडियो में अनूप जलोटा और जसलीन के बारे में कई बेहूदा बातें भी बोली हैं।
https://www.instagram.com/p/Bn1ShkKlgUt/?utm_source=ig_embed
राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियोज में वो सिर्फ अनूप जलोटा और जसलीन के बारे में बोल रही हैं। एक वीडियो में राखी कहती हैं कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि अनूप जलोटा जी कि इतनी हॉट गर्लफ्रेंड है। जसलीन तो बहुत ही हॉट हैं। राखी, अनूप जलोटा का गाना ‘ऐसी लागी लगन’ भी गाती हैं। हालांकि इस गाने में वो मीरा की जगह जसलीन का नाम लेती हैं। इतना ही नहीं राखी ये तक कह देती हैं अनूप जी आपका एक पैर कब्र में है और.
https://www.instagram.com/p/Bn1Sz8vlBEB/?utm_source=ig_embed
एक भजन सिंगर का अपने से इतनी छोटी लड़की को डेट करना, दर्शकों को समझ में नहीं आ रहा है। हालांकि अनूप की जिंदगी में जसलीन से पहले भी कई प्यार आ चुके हैं। 65 साल के अनूप की तीन शादियां हुईं और तीनों ज्यादा समय तक नहीं चल पाईं। अब बिग बॉस में अनूप की एंट्री कई और बड़े राज खोलेगी। बता दें अनूप बिग बॉस 12 के सबसे मंहगे कंटेस्टेंट हैं।
https://www.instagram.com/p/Bn1UMMSlsIt/?utm_source=ig_embed


Download Android App
Download iOS App







