बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने कुछ दिन पहले ही दीपक कलाल के साथ अपनी शादी की खबर देकर सबको चौका दिया है शादी का एलान करते हुए राखी सांवत और दीपक कलाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी का कार्ड भी शेयर कर शादी का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया है।
https://www.instagram.com/p/BqurILRhyvc/?utm_source=ig_embed
राखी सांवत ने अपनी शादी की तैयारियां की शुरू
बता दें कि अपनी शादी को लेकर राखी सांवत ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियोज भी पोस्ट किए हैं। जिसमें वह गहनों के शोरूम में शादी के लिए एक से एक खूबसूरत ज्वैलरी की खरीददारी करती हुई नजर आ रही हैं।
https://www.instagram.com/p/BqzkOtGh9VH/?utm_source=ig_embed
इस वीडियो में राखी सोने के बेहद किमती और बड़े-बड़े हार पहने हुए दिख रही है। इससे पहले खबर थी राखी अपनी शादी को लेकर एक दिसंबर को मुंबई में मीडिया को जानकारी देने वाली थीं। वीडियो मे राखी महंगी-महंगी ज्वैलरी ट्राइ कर रही हैं।
https://www.instagram.com/p/BqzkpqFBvkF/?utm_source=ig_embed
लेकिन कह रही है मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं कि मैं इसे खरीद सकती हूं। लेकिन वहीं अब खबर यह भी है कि वह दुबई में शॉपिंग में व्यस्त हैं हालांकि यह कहना बेहद मुश्किल भी है कि वह दुबई में सच में शॉपिंग ही कर रही है या ये भी कोई न कोई पब्लिसिटी टशन है।
https://www.instagram.com/p/Bqzs4zyh1ZB/?utm_source=ig_embed
वहीं हाल ही में राखी दुल्हन का लहंगा भी ट्रायल लेने पहुंची जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टग्राम पर शेयर की लेकिन लोगों ने उनको काफी ट्रोल कर शुरू कर दिया। गौरतलब है कि राखी और दीपक कलाल ने प्रैंस कॉन्फें्रस कर सभी को अपनी शादी की प्लानिंग बताई।
https://www.instagram.com/p/Bq7oyUShqwy/?utm_source=ig_embed
बता दें कि राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें 31 दिसंबर को उनकी शादी लॉस एंजेल्स में कॉमेडियन दीपक कलाल से होने की बात कही गई है।
बता दें की राखी पहले अभिषेक अवस्थी के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। हालांकि दोनों का रिश्ता एक बुरे एक्सपीरियंस के साथ टूट गया था। रिलेशनशिप के टूटने के बाद राखी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गईं और एक रियलिटी शो ‘राखी का स्वयंवर’ में उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर एनआरआई इलेश परुजनवाला से शादी रचाई मगर उनका ये रिश्ता भी नहीं चल पाया।


Download Android App
Download iOS App





