Rakul Preet Singh ने ससुराल में पहली होली सेलिब्रेट करने के प्लान का किया खुलासा

Summary :

होली के त्योहार में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं बॉलीवुड के नव-विवाहित जोड़े रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी की 21 फरवरी को शादी हुई थी। इस शादी को वन मंथ पूरा होने के साथ ही रकुल की ससुराल में पहली होली भी होगी। ऐसे में एक्ट्रेस ने बताया है कि वह अपनी पहली होली किस तरह सेलिब्रेट करेंगी। उन्होने ये भी बताया कि शादी के बाद उनमें क्या बदलाव आया है। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की होने वाला है एक महीना रकुल की ससुराल में होगी पहली होली रकुल प्रीत सिंह और जैकी…

होली के त्योहार में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं बॉलीवुड के नव-विवाहित जोड़े रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी की 21 फरवरी को शादी हुई थी। इस शादी को वन मंथ पूरा होने के साथ ही रकुल की ससुराल में पहली होली भी होगी। ऐसे में एक्ट्रेस ने बताया है कि वह अपनी पहली होली किस तरह सेलिब्रेट करेंगी। उन्होने ये भी बताया कि शादी के बाद उनमें क्या बदलाव आया है।

  • रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की होने वाला है एक महीना
  • रकुल की ससुराल में होगी पहली होली

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की एक महीना होने वाला है कपल ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में धूमधाम से शादी रचाई थी। अपनी लव स्टोरी को लेकर लंबे समय तक चर्चा में रहे ये बॉलीवुड के पावर कपल फिर दोनों ने प्यार के महीने में शादी कर ली। बता दें कपल की शादी को जल्द ही एक महीना बीतने वाला है। इसी के साथ इस बार रकुल ससुराल में पहली होली सेलिब्रेट करेंगी।

एक्ट्रेस की ससुराल में होगी पहली होली

होली के त्योहार में अब ज्यादा वक्त बाकी नहीं रह गया है खास बात तो यह है कि भगनानी फैमिली में रकुल की यह पहली होली होगी। 21 मार्च को एक्ट्रेस की शादी को एक महीना पूरा हो जाएगा। वहीं, 25 को एक्ट्रेस ससुराल वालों के साथ पहली होली सेलिब्रेट करेंगी। ऐसे में रकुल के लिए यह त्योहार कितना स्पेशल है और वह इसे कैसे सेलिब्रेट करेंगी, इसका एक्ट्रेस ने खुलासा किया है, तो चलिए एक नजर डालते हैं रकुल के ससुराल में पहली होली पर…..

खास अंदाज में सेलिब्रेट करेंगी ससुराल में पहली होली

रकुल अपने पति और इन लॉज के साथ पहली होली सेलिब्रेट करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। रकुल ने कहा कि शादी उनकी जिंदगी का खूबसूरत पहलू है। वह मौज मस्ती के साथ इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करना चाहेंगी। हालांकि, इससे उनके लिए कुछ भी बदला नहीं है। शादी से पहले और बाद में भी उनके लिए कुछ बदला नहीं है। बता दें बॉलीवुड इंडस्ट्री के ये पावर कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की जोड़ी को काफी पसंद की जाती है। हालही में कपल को रीसेंट्ली मोस्ट स्टाइलिश कपल का अवॉर्ड मिला हैं।

रकुल-जैकी वर्कफ्रंट

रकुल-जैकी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो जैकी भगनानी के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ इस ईद को रिलीज हो रही है। फिल्म अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ , मानुषी छिल्लर और अलाया एफ को लीड स्टार कास्ट में लेते हुए बनी है। वहीं, रकुल प्रीत सिंह की बात करें, तो उनके ‘दे दे प्यार दे 2’ और तमिल फिल्म ‘इंडियन 2’ में होने की चर्चा है।

Priya Mishra