नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। इस बीच एक्ट्रेस निकिता रावल ने भगवान श्रीराम के किरदार के लिए रणबीर कपूर के सेलेक्शन पर अपना रिएक्शन देते हुए एक नई बहस छेड़ दी है। उनका कहना है कि भगवान राम जैसे पूजनीय चरित्र को निभाना सिर्फ एक्टिंग का विषय नहीं है, क्योंकि उससे जुड़े इमोशन्स और जिम्मेदारियों को समझना भी बेहद जरूरी है।
Ramayana film Controversy: भगवान राम सिर्फ किरदार नहीं, करोड़ों लोगों की आस्था
View this post on Instagram
एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान निकिता रावल ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की श्रद्धा, संस्कृति और आदर्शों के प्रतीक हैं। ऐसे में इस भूमिका को निभाने वाले कलाकार को दर्शकों की धार्मिक भावनाओं और सामाजिक उम्मीदों का सम्मान करना चाहिए। बातचीत के दौरान निकिता ने रणबीर कपूर के उस पुराने बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने खुद को “बिग बीफ गाइ” बताया था। एक्ट्रेस का मानना है कि भगवान श्रीराम का किरदार निभाने से पहले रणबीर को इस कमेंट पर ऑफिशियल रूप से अपनी सिचुएशन साफ करनी चाहिए।
ऑफिशियल माफी की मांग

निकिता रावल ने रणबीर कपूर से अपने पुराने कमेंट के लिए ऑफिशियल रूप से माफी मांगने की अपील की। उन्होंने उन लोगों से भी सपोर्ट मांगा जो उनकी राय से सहमत हैं और कहा कि वो सोशल मीडिया पर #BoycottRanbirKapoor कैंपेन के जरिए अपनी आवाज उठा सकते हैं, जब तक उनकी नजर में प्रॉपर एक्सप्लेनेशन या माफी नहीं दी जाती।
सोशल मीडिया पर बंटी राय

निकिता के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ यूजर्स ने उनकी बात का समर्थन करते हुए धार्मिक भावनाओं के सम्मान की बात कही, जबकि कई लोगों का मानना है कि किसी कलाकार के पर्सनल खान-पान की पसंद या पुराने बयान के आधार पर उसकी एक्टिंग एबीलिटी या किसी रोल के लिए सूटेबिलीटी तय नहीं की जानी चाहिए।
‘रामायण’ को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

यह पूरा विवाद ऐसे समय सामने आया है जब निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। हाल ही के सालों की सबसे चर्चित भारतीय फिल्मों में शामिल इस प्रोजेक्ट की कास्टिंग से जुड़ी हर खबर लगातार सुर्खियां बटोर रही है, जिससे फिल्म को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है।



Download Android App
Download iOS App




