Sunny Deol का एक बयान उनकी फिल्म ‘रामयण’ पर डालेगा असर!, जानें पाकिस्तान से जुड़े सवाल पर एक्टर ने क्या दिया जवाब?

Summary :

फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान सनी देओल ने पाकिस्तान पर राजनीतिक टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि उनका काम सिर्फ कहानियां सुनाना है। उन्होंने धर्मेंद्र के पुराने बयान का जिक्र करते हुए भारत को "मां" और पाकिस्तान को "मौसी" बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। इस बीच, 14 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म से प्रीति जिंटा लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। निर्देशक राजकुमार संतोषी की यह फिल्म भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद की इमोशनल कहानी पर बेस्ड है और ये 14 अगस्त को सिनेमाघर में दस्तक देगी। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ अलग-अलग शहरों का दौरा कर रहे हैं। ऐसे में दौरे के दौरान दोनों हाल ही में पटना पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

पाकिस्तान पर कमेंट करने से किया इनकार

Sunny Deol Comment On Pakistan
Sunny Deol Comment On Pakistan (Source: Google)

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनी देओल से पाकिस्तान से जुड़े सवाल पूछे गए, लेकिन उन्होंने इस बात पर राजनीतिक कमेंट करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका काम कहानियां सुनाना है, राजनीति करना नहीं। सनी ने कहा कि, “हम कलाकार हैं और फिल्मों के माध्यम से कहानियां लोगों तक पहुंचाते हैं। हमारी कोशिश होती है कि उन कहानियों को राजनीतिक रंग न दिया जाए। इसलिए मैं पाकिस्तान जैसे राजनीतिक सबजैक्ट पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता।”

फिल्म की शूटिंग पर भी दी जानकारी

इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म की शूटिंग पाकिस्तान में भी की गई है, तो सनी देओल ने साफ किया कि पूरी फिल्म भारत में ही शूट की गई है। उन्होंने कहा कि फिल्म का मकसद किसी देश या सीमा की राजनीति नहीं, बल्कि उस दौर के इमोशन्स और इंसानी रिश्तों को दिखाना है। उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र के पुरानी सोच का जिक्र करते हुए ये भी कहा कि, “पापा कहा करते थे कि भारत मेरी मां है और पाकिस्तान मेरी मौसी। दोनों देशों के लोगों की जड़ें कहीं न कहीं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।”

सनी देओल ने दिखाई पाकिस्तान से हमदर्दी

Sunny Deol Comment On Pakistan
Sunny Deol Comment On Pakistan (Source: Google)

ऐसे में सनी देओल के इस एक कमेंट ने पूरे सोशल मीडिया पर खलबली सी मचा दी है। कुछ लोगों ने उनके बयान का समर्थन किया है, जबकि कई लोगों ने पाकिस्तान और भारत के संबंधों के साथ-साथ सीमा पार आतंकवाद की घटनाओं में इस कमेंट पर सवाल उठाए हैं। लेकिन सनी देओल ने अपने बयान को लेकर आगे कोई एडिशनल क्लेरीफिकेशन जारी नहीं किया है। इसी वजह से अब उनको सोशल मीडिया पर कई फैंस ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ फैंस का ये कहना है कि सनी देओल ने आमिर खान के साथ पिक्चर कर के अपने सुर बदल लिए हैं। तो वहीं कुछ का कहना है कि जो सनी देओल पाकिस्तान के चिथड़े उड़ाने की बात करता था, वो आखिर आज उसे अपनी मौसी कैसे कह सकता है?

Sunny Deols Statement Will Impact Ramayana: फिल्म रामायण पर दिखेगा सनी देओल के कमेंट का असर?

Sunny Deols Statement Will Impact Ramayana
Sunny Deols Statement Will Impact Ramayana (Source: Google)

अब लोगों के इस क्रिटीसीज़्म को देखकर कही ना कही ये लगने लगा है कि आने वाले समय में इसका असर सनी देओल की फिल्म रमायण पर देखने को ना मिलने लग जाए। क्योंकि लोग सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रोमोशनल इवेंट में इस कमेंट को लेकर नाराज़गी जता रहे हैं। तो वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म रामायण जो कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही है, उसे लेकर भी लोग सवाल खड़े ना कर दें। हालांकि ऐसा होगा या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

प्रीति जिंटा की होगी बड़े पर्दे पर वापसी

Preity Zinta's Comeback After Long Time
Preity Zinta’s Comeback After Long Time (Source: Google)

अगर उनकी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर बात करें तो इस फिल्म के जरिए प्रीति जिंटा लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। उनके अलावा शबाना आजमी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बंटवारे की कहानी पर बनी यह फिल्म इंसानियत भरे रिश्तों, इमोशन्स और इतिहास के दर्द को बड़े पर्दे पर पेश करती दिखाई देने वाली है। हालांकि फिल्म ऐसा करने में कमयाब हो पाएगी या नहीं, यो तो रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा।

Read More: Aamir Khan के साथ काम कर के बदले Sunny Deol के सुर, ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन पर एक्टर ने पाकिस्तान को लेकर जताई हमदर्दी!

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।