Spider- Man Brand New Day Box Office Collection: 5वें दिन भी कमाई की आंधी, 300 करोड़ क्लब से बस इतने कदम दूर

Summary :

टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (Spider-Man: Brand New Day) का भारत समेत दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर तहलका जारी है। 5वें दिन (सोमवार) भी फिल्म ने बेहतरीन परफॉर्म करते हुए भारत में कुल ₹281.75 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई ₹8,800 करोड़ से अधिक हो गई है। जानिए फिल्म के 5वें दिन के कलेक्शन, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स और सिनेमाघरों में मचे इस तूफान की पूरी रिपोर्ट।

सिनेमाघरों में इन दिनों केवल एक ही नाम का शोर है- ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’। वीकेंड पर तो फैंस ने थिएटर्स में जमकर सीटियां बजाईं ही, लेकिन मंडे टेस्ट यानी सोमवार को भी इस सुपरहीरो ने दिखा दिया कि इसका जलवा इतनी जल्दी ठंडा होने वाला नहीं है। वर्किंग डे होने के बावजूद सोमवार को दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। आइए जानते हैं कि 5वें दिन स्पाइडर-मैन ने कितनी कमाई की और बॉक्स ऑफिस के कौन-कौन से रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

सोमवार के मंडे टेस्ट में पास हुई फिल्म, 5वें दिन खाते में आए इतने करोड़

Spider- Man Brand New Day Box Office Collection
Spider- Man Brand New Day Box Office Collection ( Source: Social Media) 

आमतौर पर देखा जाता है कि वीकेंड खत्म होते ही सोमवार को फिल्मों की कमाई अचानक गिर जाती है। लेकिन टॉम हॉलैंड (Tom Holland) स्टारर इस नई स्पाइडर-मैन फिल्म के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। 5वें दिन यानी सोमवार को फिल्म ने भारत में करीब ₹23.80 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन किया।

अगर दिन के हिसाब से अब तक के पूरे आंकड़े देखें, तो फिल्म की रफ्तार हैरान कर देने वाली है:

  1. पहला दिन (गुरुवार): ₹60.60 करोड़

  2. दूसरा दिन (शुक्रवार): ₹49.35 करोड़

  3. तीसरा दिन (शनिवार): ₹70.25 करोड़

  4. चौथा दिन (रविवार): ₹77.75 करोड़

  5. पांचवां दिन (सोमवार): ₹23.80 करोड़

इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹281.75 करोड़ हो चुका है। ग्रॉस कलेक्शन के मामले में तो फिल्म पहले ही ₹300 करोड़ का आंकड़ा पार कर भारत में सबसे तेजी से कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है।

वर्ल्डवाइड बनाया नया कीर्तिमान, ‘एवेंजर्स’ के बाद बनी दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

Spider-Man Brand New Day Worldwide Box Office Collection ( Source: Social Media) 
Spider-Man Brand New Day Worldwide Box Office Collection ( Source: Social Media) 

स्पाइडर-मैन का जादू सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड के दौरान लगभग 927 मिलियन डॉलर (यानी ₹8,894 करोड़ रुपये से भी अधिक) का कारोबार कर लिया है।

इस भारी-भरकम कमाई के साथ यह इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर साल 2019 में आई मार्वल की ही धमाकेदार फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ है, जिसने अपने पहले वीकेंड में 1.2 बिलियन डॉलर कमाए थे। स्पाइडर-मैन की इस जबरदस्त सक्सेस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मार्वल की फैन फॉलोइंग आज भी सबसे मजबूत है।

क्या है कहानी में ऐसा खास जो थिएटर्स में उमड़ रही भीड़?

Spider-Man Brand New Day Day 5 Box Office ( Source: Social Media) 
Spider-Man Brand New Day Day 5 Box Office ( Source: Social Media) 

फिल्म ‘नो वे होम’ (Spider-Man: No Way Home) के चार साल बाद की यह कहानी दर्शकों को बहुत भा रही है। डॉक्टर स्ट्रेंज के जादू के बाद हर कोई पीटर पार्कर की पहचान भूल चुका है। पीटर अब बिल्कुल अकेला है और न्यूयॉर्क शहर को बचाने के अपने मिशन में लगा हुआ है।

लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब शहर में अजीब-अजीब जुर्म होने लगते हैं। पीटर को इस बार फ्रैंक कैसल यानी ‘द पनिशर’ (John Bernthal) और ब्रूस बैनर (Mark Ruffalo) जैसे किरदारों का साथ मिलता है। डेस्टिन डैनियल क्रेटन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में एक्शन और इमोशन का ऐसा तालमेल है, जो लोगो को कुर्सी से बांधकर रखता है। भारत में फिलहाल कोई बड़ी बॉलीवुड या साउथ फिल्म सीधी टक्कर में न होने के कारण स्पाइडर-मैन को बॉक्स ऑफिस पर खुला मैदान मिल गया है।

Read More: Seher Hone Ko Hai 04 August 2026 Spoiler Alert: माहिद को सही-सलामत देखकर फूफी जान..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।