टीवी शो ‘सहेर होने को है’ में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। दर्शक जिस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वो घड़ी आ ही गई। माहिद की गुमशुदगी और बीमारी का झूठा नाटक अब खत्म होने वाला है। सहेर ने अपनी अक्ल और चलाकी से ऐसा दांव खेला है कि हवेली में साजिश रचने वालों के चेहरे का रंग उड़ गया है।
अगर आप भी टीवी पर ‘सहेर होने को है’ का अपकमिंग एपिसोड देखने का इंतजार कर रहे हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि 4 अगस्त के एपिसोड में क्या-क्या बड़ा हंगामा देखने को मिलने वाला है।
माहिद की अचानक एंट्री से फूफी जान और हैदर हैरान

सबको लग रहा था कि माहिद अब आसानी से वापस नहीं आ पाएगा। फूफी जान (हुस्ना) और हैदर भाई तो यही सोचकर खुश हो रहे थे कि अब पूरी हवेली पर उनका राज चलेगा। लेकिन जैसे ही माहिद सबके सामने चलकर आता है, वहां मौजूद सभी लोग दंग रह जाते हैं। हुस्ना और हैदर तो माहिद को देखकर अपनी आंखें ही नहीं हिला पा रहे थे। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि जो माहिद कल तक गायब था, वो इतनी जल्दी और बिल्कुल ठीक-ठाक कैसे लौट आया।
सहेर ने अपनी समझदारी से खोला फूफी जान का कच्चा चिट्ठा

माहिद के वापस आते ही हवेली में बातें बनना शुरू हो गईं। फूफी जान और घर के बाकी लोग सहेर पर ही उंगली उठाने लगे थे कि जब से सहेर आई है, उसने माहिद को अपने इशारों पर नचाना शुरू कर दिया है। लेकिन सहेर चुप रहने वालों में से नहीं है। उसने समझदारी से काम लिया और फूफी जान की बोलती बंद कर दी। सहेर ने सबको बता दिया कि माहिद को दूर भेजने या छुपाने की साजिश किसकी थी।
सीढ़ियों का वो ड्रामा और माहिद का सहेर पर अटूट भरोसा

जब माहिद वापस आता है तो सहेर उसके साथ होती है। माहिद थोड़ा थका हुआ और उलझन में दिखता है, लेकिन वो सहेर पर आंख बंद करके भरोसा कर रहा होता है। रास्ते में जब सीढ़ियां आती हैं, तो सहेर संभालते हुए कहती है कि ध्यान से चलिएगा। इस पर माहिद मुस्कुराते हुए कहता है, “आप तो हैं न, आप हमारी आंखें बन जाइए।” दोनों के बीच का यह सब देखकर फूफी जान जलन के मारे भड़क उठती हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि अपनी हार देखकर हुस्ना क्या नई चाल चलती है।
माहिद की धमाकेदार वापसी के बाद अब फूफी जान (हुस्ना) और हैदर अपनी नाकामी छुपाने के लिए कोई नई चाल चलती है। हालांकि, माहिद का सहेर पर भरोसा अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो चुका है। हुस्ना हवेली के बाकी सदस्यों के कान भरने की कोशिश करेगी, लेकिन सहेर पूरी तरह से मुस्तैद है और फूफी जान की हर चाल को नाकाम करने के लिए तैयार खड़ी है। आने वाले एपिसोड्स में सहेर और माहिद की नजदीकी बढ़ेगी, जबकि हवेली के अंदर साजिश रचने वालों का पर्दाफाश एक-एक करके सबके सामने आएगा।
Read More: KSBKBT 2 04 August Spoiler Alert: Tulsi खोलेगी Samaira की पोल, Tripti की इस चाल से..



Download Android App
Download iOS App




