आपका जन्म किसी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 है। केतु द्वारा शासित, ये लोग रहस्यमयी, स्वतंत्र, आत्मविश्वासी और निडर होते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए मूलांक 2 (चंद्रमा का स्वामी) सबसे अच्छा जीवनसाथी माना जाता है। इनकी जोड़ी परफेक्ट होती है, जहाँ वे बिना कुछ कहे एक-दूसरे को समझते हैं।
Mulank 7 Marriage Compatibility (AI Generated)
Mulank 7 Marriage Compatibility: शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं बल्कि दो परिवारों का एक मजबूत रिश्ता भी होता है। जब दोनों पार्टनर एक-दूसरे को समझते हैं और आपस में अच्छा तालमेल बिठाते हैं, तो यह बंधन और भी गहरा हो जाता है। हिंदू धर्म में शादी से पहले कुंडली मिलाने की परंपरा को बहुत जरूरी माना गया है। ऐसे ही न्यूमरोलॉजी यानी कि अंक ज्योतिष भी वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने में मदद करता है। 1 से लेकर 9 तक के हर एक मूलांक की अपनी खास आदतें, खूबियां और कमियां होती हैं, जो दूसरे मूलांकों से बिल्कुल अलग होती हैं। ऐसा माना जाता है कि हर एक नंबर का दूसरे नंबर के साथ एक खास और अलग तरह का कनेक्शन होता है।
जब बात शादी-ब्याह की आती है, तो हर नंबर दूसरे नंबर के साथ पूरी तरह फिट नहीं बैठता। कई बार गलत पार्टनर चुनने से रिश्तों में दरार आने या शादी टूटने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपका मूलांक 2 है, तो आइए जानें कि आपको कौन से मूलांक वाले लोगों के साथ शादी (Mulank 7 kis Mulank se Shadi Kare) करनी चाहिए।
कैसे होते हैं मूलांक 7 वाले लोग?
अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 है। मूलांक 7 वाले लोगों के स्वामी ग्रह केतु होते हैं। केतु के असर के कारण इन लोगों का स्वभाव बहुत खास होता है। ये थोड़े रहस्यमयी होते हैं और अपनी धुन में रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीते हैं, दूसरों के इशारों पर नहीं चलते। इनमें आत्मविश्वास भरपूर होता है और ये किसी से नहीं डरते, इसलिए मुश्किलों का सामना भी आसानी से कर लेते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार, कुछ खास तारीखों वाले लोग ही इनके लिए सही और अनुकूल माने जाते हैं।
मूलांक 7 और मूलांक 2
Mulank 7 Marriage Prediction (Magnific)
मूलांक 7 वालों के लिए 2 मूलांक वाले लोग सबसे अच्छे लाइफ पार्टनर बनते हैं। इनकी जोड़ी एकदम परफेक्ट मानी जाती है। मूलांक 2 का मालिक चंद्रमा है, जो दिल और भावनाओं से जुड़ा है, जबकि 7 का मालिक केतु गहराई और अच्छी समझ देता है। जब ये दोनों साथ आते हैं, तो बिना कुछ कहे एक-दूसरे की बात समझ जाते हैं। मूलांक 2 वाले लोग 7 वालों के लिए बहुत भाग्यशाली होते हैं। शादी के बाद 7 मूलांक वालों की जिंदगी और काम-काज में ठहराव आता है और पैसे कमाने के नए रास्ते भी खुलते हैं।
मूलांक 7 और मूलांक 4
मूलांक 4 का स्वामी राहु है। राहु और केतु को एक ही शरीर के दो हिस्से माना जाता है। इस वजह से इनके बीच एक गहरा जुड़ाव हो सकता है। लेकिन रोज़मर्रा की जिंदगी में 4 मूलांक वालों का जिद्दी स्वभाव और 7 वालों का सबसे अलग रहने का आदत आपस में टकरा सकता है। फिर भी, शादी के बाद इनकी जिंदगी में कुछ हद तक शांति आती है और ये एक दूसरे के विचारों का सम्मान करते हैं।
मूलांक 7 और मूलांक 7
Mulank 7 Life Partner Compatibility (Magnific)
जब दोनों ही लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ हो, तो उनका मूलांक 7 होता है। एक ही मूलांक होने की वजह से ये लोग एक-दूसरे की सोच को बहुत अच्छी तरह समझते हैं। इनका दिल का रिश्ता बहुत मजबूत होता है और ये एक दूसरे के साथ बहुत गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं।
मूलांक 7 और मूलांक 9
मूलांक 9 का मालिक मंगल ग्रह है। इसलिए 9 मूलांक वाले लोग बहुत ऊर्जावान और थोड़े गुस्से वाले होते हैं। सोच के मामले में 7 और 9 वालों की आपस में अच्छी जमती है। लेकिन कभी-कभी 9 वालों का गुस्सा 7 वालों के शांत और चुप रहने के स्वभाव को पसंद नहीं आता, जिससे इनके बीच बहस हो सकती है। इसके बावजूद, अंकशास्त्र के हिसाब से ये दोनों एक-दूसरे की कमी को पूरा करते हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।