Mulank 6 Marriage Compatibility: रोमांटिक स्वभाव वाले मूलांक 6 के लिए कौन-सा नंबर है ‘मेड फॉर ईच अदर’?

Summary :

अगर आपका जन्म किसी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 6 है। ये लोग शुक्र ग्रह के प्रभाव से रोमांटिक, लग्जरी पसंद करने वाले और दूसरों का ख्याल रखने वाले होते हैं। ये अपने जीवनसाथी में समझदारी और सच्चा प्यार चाहते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए इन मूलांकों के साथ विवाह अनुकूल माना जाता है।

Mulank 6 Marriage Compatibility: शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं बल्कि दो परिवारों का एक मजबूत रिश्ता भी होता है। जब दोनों पार्टनर एक-दूसरे को समझते हैं और आपस में अच्छा तालमेल बिठाते हैं, तो यह बंधन और भी गहरा हो जाता है। हिंदू धर्म में शादी से पहले कुंडली मिलाने की परंपरा को बहुत जरूरी माना गया है। ऐसे ही न्यूमरोलॉजी यानी कि अंक ज्योतिष भी वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने में मदद करता है। 1 से लेकर 9 तक के हर एक मूलांक की अपनी खास आदतें, खूबियां और कमियां होती हैं, जो दूसरे मूलांकों से बिल्कुल अलग होती हैं। ऐसा माना जाता है कि हर एक नंबर का दूसरे नंबर के साथ एक खास और अलग तरह का कनेक्शन होता है।
जब बात शादी-ब्याह की आती है, तो हर नंबर दूसरे नंबर के साथ पूरी तरह फिट नहीं बैठता। कई बार गलत पार्टनर चुनने से रिश्तों में दरार आने या शादी टूटने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपका मूलांक 2 है, तो आइए जानें कि आपको कौन से मूलांक वाले लोगों के साथ शादी (Mulank 6 kis Mulank se Shadi Kare) करनी चाहिए।

कैसे होते हैं मूलांक 6 वाले लोग?

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 6 है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस अंक का स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। यही वजह है कि ऐसे लोग पैसों, अच्छे रिश्तों और ऐश-ओ-आराम की जिंदगी को बहुत पसंद करते हैं। शुक्र के प्रभाव से मूलांक 6 वाले लोग काफी रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। इन्हें लग्जरी और दूसरों का ख्याल रखना बहुत अच्छा लगता है। जीवनसाथी के मामले में भी ये यही चाहते हैं कि उनका पार्टनर समझदार हो और उनसे सच्चा प्यार करे।

मूलांक 6 और मूलांक 2 की जोड़ी

Mulank 6 Marriage Compatibility
Mulank 6 Marriage Compatibility (Magnific)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11 या 20 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। ये लोग स्वभाव से बहुत प्यारे और खूबसूरती को पसंद करने वाले होते हैं। मूलांक 6 और मूलांक 2 के लोगों के बीच बहुत गहरा और मजबूत रिश्ता बनता है। ये दोनों प्यार के मामले में एक दूसरे का बहुत ध्यान रखते हैं और खुशहाल जिंदगी जीते हैं।

मूलांक 6 और मूलांक 3 की जोड़ी

मूलांक 6 वालों का तालमेल मूलांक 3 वालों के साथ भी बहुत शानदार बैठता है। मूलांक 3 का स्वामी गुरु ग्रह होता है। इन दोनों के रिश्ते में आपसी समझ, एक-दूसरे के लिए सम्मान और भरपूर सहयोग देखने को मिलता है, जिससे इनकी जोड़ी हमेशा बहुत अच्छी चलती है।

मूलांक 6 और मूलांक 6 की जोड़ी

Mulank 6 kis Mulank se Shadi Kare
Mulank 6 kis Mulank se Shadi Kare (Magnific)

अंक शास्त्र के अनुसार, जब दो मूलांक 6 वाले लोग एक दूसरे के साथ जुड़ते हैं, तो उनका रिश्ता बेहद शांत, सुखी और प्यार से भरा होता है। इनकी शादीशुदा जिंदगी बहुत खुशहाल बीतती है और परिवार में हमेशा खुशियां बनी रहती हैं। अगर मूलांक 6 वालों को अपने ही अंक वाले पार्टनर से शादी करने का मौका मिले, तो यह उनके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है।

मूलांक 6 और मूलांक 9 की जोड़ी

जिन लोगों का जन्म महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है। स्वभाव की बात करें तो ये थोड़े गुस्से वाले या तेज हो सकते हैं, लेकिन दिल के एकदम साफ होते हैं। मूलांक 6 के साथ मिलकर ये बहुत ही मजबूत, सच्चा और प्यार भरा रिश्ता निभाते हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।