Crispy Suji Toast Recipe: झटपट बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी सूजी टोस्ट, बच्चों के टिफिन से लेकर शाम की चाय के लिए परफेक्ट नाश्ता

Summary :

यह आर्टिकल सूजी टोस्ट बनाने की एक आसान और स्वादिष्ट विधि बताता है, जो सुबह या शाम के नाश्ते के लिए एक हेल्दी ऑप्शन है। इसे बच्चों के टिफिन और ऑफिस लंच के लिए भी बेस्ट बताया गया है। इसमें सूजी, दही, बारीक कटी सब्जियां (प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर), नमक, काली मिर्च, ब्रेड स्लाइस और घी/मक्खन का उपयोग होता है।

सूजी से बनी चीजें खाने में काफी ज्यादा टेस्टी और हेल्दी होती हैं। अगर आप भी सुबह या शाम के नाश्ते में कुछ चटपटा बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको सूजी टोस्ट बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कुछ ही सामग्री में बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये डिश बच्चों के टिफिन और ऑफिस लंच के लिए बेस्ट है। ऐसे में आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और टिप्स क्या हैं।

Suji Toast बनाने का आसान तरीका

 Suji Toast Recipe in Hindi
Suji Toast Recipe in Hindi (Source: Social Media)

सामग्री

  • 1/2 कप सूजी
  • दही
  • बारीक कटी सब्जियां (प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर)
  • नमक और काली मिर्च पाउडर
  • ब्रेड स्लाइस
  • घी या मक्खन

सूजी टोस्ट बनाने की विधि

 How to Make Suji Toast
How to Make Suji Toast (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए एक बर्तन में सूजी, दही और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं।
  • इसके बाद इसमें कटी हुई सब्जियां, नमक और काली मिर्च मिक्स करें।
  • अब इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए सेट होने दें, ताकि सूजी फूल जाए।
  • अब ब्रेड की एक स्लाइस लेकर उस पर सूजी का यह मिश्रण अच्छी तरह फैलाएं।
  • अब तवे पर बटर या घी गर्म करें और ब्रेड को सूजी वाली साइड से नीचे की ओर रखें।
  • इसे धीमी आंच पर क्रिस्पी और सुनहरा होने तक सेकें, फिर पलटकर दूसरी तरफ से भी सेक लें।
  • अब आपका टेस्टी सूजी टोस्ट बनकर तैयार है इसे आप हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

सूजी टोस्ट बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • बैटर बहुत ज्यादा गाढ़ा और पतला नहीं होना चाहिए, वरना यह ब्रेड पर नहीं लगेगा।
  • टोस्ट को ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए सूजी में 2 चम्मच मलाई या बेसन भी मिला सकते हैं।
  • हमेशा धीमी आंच पर सेकें, ताकि सूजी अंदर तक पक जाए और ब्रेड कुरकुरी हो जाए।

Also Read: Sabudana Pakoda Recipe in Hindi: सावन के व्रत में खाएं कुछ हल्का और टेस्टी, जानें Sabudana Pakoda बनाने की Easy Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।