भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज सपाट हरे निशान में हुई है लेकिन सेंसेक्स 70 अंक 0.09 प्रतिशत की हल्की तेजी के साथ 77,998 और निफ्टी 44 अंक, 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,361 पर था। आज शुरुआती कारोबार में बाजार को सपोर्ट डिफेंस और मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर्स से मिल रहा था।
Nifty में टॉप गेनर्स शेयर
Index में निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर्स थे। साथ ही निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी मेटल, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कमोडिटी और निफ्टी एनर्जी भी हरे निशान में थे। दूसरी तरफ निफ्टी आईटी, निफ्टी एफएफसीजी, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी ऑयल एंड गैस लाल निशान में थे।
Sensex में गेनर्स और लूजर्स शेयर
सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, BEL, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, इंडिगो, टाटा स्टील, SBI, NTPC, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप गेनर्स थे। टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईटीसी और एचयूएल टॉप लूजर्स थे।
मिडकैप और स्मॉलकैप हरे निशान में
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 210 अंक या 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,867 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 109 अंक या 0.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,364 पर था।
एशियाई बाजारों में तेजी
एशियाई बाजारों में खरीदारी का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। सिर्फ हांगकांग लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजारबढ़त के साथ बंद हुए, जिसमें मेन सूचकांक डाओ जोन्स 1.19 प्रतिशत की तेजी के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 2.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।



Download Android App
Download iOS App




