KSBKBT 2 31 July 2026 Spoiler Alert: Tulsi के सामने आया Mihir की चिट्ठी का कड़वा सच, घर की चाबी को लेकर लिया हैरान करने वाला फैसला

Summary :

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में जल्द ही धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। मिहिर की झूठी चिट्ठी का सच सामने आने के बाद तुलसी और करण के बीच बहस होगी। इसी बीच घर को संभालने के लिए तुलसी चाबी किसे देगी, इसे लेकर एक बड़ा फैसला होगा। तुलसी के इस फैसले से पूरे विरानी परिवार में हंगामा मच जाएगा। आइए जानते हैं शो का नया अपडेट और आगे क्या होगा।

टीवी का फेमस  ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे हुए है। शो के अंदर रोज नए-नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां शो में पुराने दुश्मनों की वापसी से माहौल गर्म है, वहीं दूसरी तरफ मिहिर विरानी को लेकर घर में सस्पेंस गहरा होता जा रहा है रहा है। अब आने वाले एपिसोड में एक ऐसा ड्रामा देखने को मिलेगा जो पूरे विरानी परिवार की नींव हिलाकर रख देगा।

मिहिर की टाइप की हुई चिट्ठी से पकड़ा गया करण का बड़ा झूठ

KSBKBT 2 31 July 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 31 July 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media) 

टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में तुलसी को मिहिर की भेजी हुई चिट्ठी पर शक हो जाता है। तुलसी बहुत अच्छी तरह जानती है कि मिहिर जब भी कोई बात कहना चाहता है, तो वह हमेशा अपने हाथों से खत लिखता है। लेकिन इस बार जो चिट्ठी घर आई थी, वह टाइप की हुई थी।

तुलसी बिना देर किए करण से सीधे सवाल-जवाब करती है। पहले तो करण बातों को घुमाने की कोशिश करता है, लेकिन तुलसी की सख्ती के आगे वह ज्यादा देर टिक नहीं पाता। आखिर में करण रोते हुए मान लेता है कि मिहिर ने कोई खत नहीं भेजा था, बल्कि यह सब उसी की चाल थी। करण का यह सच सुनते ही तुलसी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।

मां के सवालों से टूटा करण, मिहिर की तलाश में भटकी तुलसी

Mihir letter Truth Exposed
Mihir letter Truth Exposed ( Source: Social Media) 

करण जब अपनी गलती मानता है तो वह काफी इमोशनल हो जाता है। वह तुलसी से कहता है कि उसने यह सब सिर्फ अपने पिता मिहिर को उससे दूर रखने के लिए किया था, क्योंकि उसे लगता था कि पार्थ के मर्डर में तुलसी का ही हाथ था। करण की बातें सुनकर तुलसी का दिल टूट जाता है और वह उसे जमकर खरी-खोटी सुनाती है।

इसके बाद तुलसी घर के बाकी सदस्यों यानी गौतम, साहिल, शोभा और दामिनी से मिहिर का पता लगाने की कोशिश करती है। लेकिन अफसोस, कोई भी तुलसी को मिहिर के बारे में कुछ नहीं बता पाता। अपनों से मदद न मिलने पर तुलसी का शक और भी गहरा हो जाता है कि आखिर मिहिर को लेकर घर में क्या खिचड़ी पक रही है।

विरानी परिवार में मची खलबली, तुलसी ने नई बहू को सौंपी घर की चाबी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 ( Source: Social Media) 

घर में बढ़ते तनाव और बिखराव को देखते हुए तुलसी एक बड़ा कदम उठाने का फैसला करती है। वह परिवार के सभी लोगों को एक साथ बुलाती है और साफ शब्दों में कहती है कि भले ही आपस में कितनी भी कड़वाहट आ जाए, लेकिन घर को चलाने के लिए किसी एक का मजबूत होना जरूरी है।

तुलसी ऐलान करती है कि अब वह घर की जिम्मेदारी और चाबियों का गुच्छा परिवार की अगली पीढ़ी यानी नई बहू को सौंपने जा रही है। तुलसी का यह फैसला सुनते ही पूरे घर के होश उड़ जाते हैं। जहां कुछ लोग इस फैसले का विरोध करते हैं, वहीं दामिनी तुलसी का सपोर्ट करती है। आखिरकार तुलसी घर की चाबियां वैष्णवी के हाथ में थमा देती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वैष्णवी इस जिम्मेदारी को संभाल पाएगी या विरानी परिवार में नया बवाल खड़ा होगा।

Read More: Vasudha 31 July 2026 Spoiler Alert: चौखट पर बेहोश हुई वसुधा, क्या देव के साथ कश्मीर ट्रिप..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।