Stock Market Today 4 August 2026: भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरूआत, IT शेयर में गिरावट, Sensex में हल्की बढ़त

Summary :

सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 149 अंक, 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,788 और निफ्टी 160 अंक, 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,618 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार में रियल्टी और IT शेयर में गिरावट देखने को मिली।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को मिलीजुली हुई। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 149 अंक, 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,788 और निफ्टी 160 अंक, 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,618 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार में रियल्टी और IT शेयर में गिरावट देखने को मिली है और सुबह 11 बजे तक सेंसेक्स सिर्फ 40 अंको के उछाल के साथ कारोबार जारी है।

निफ्टी IT में गिरावट

Index में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी IT में करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स थे। निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी फार्मा, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी ऑटो, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी पीएसई भी लाल निशान में थे। केवल निफ्टी मेटल और निफ्टी एनर्जी में ही हरे निशान में कारोबार हो रहा था।

मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी

दूसरी तरफ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 87 अंक या 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63,535 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 92 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,684 पर था।

Sensex में गेनर्स और लूजर्स शेयर

सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, ट्रेंट, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, बीईएल, इंडिगो, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, सन फार्मा, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और एमएंडएम गेनर्स थे। एचयूएल, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, मारुति सुजुकी और एसबीआई लूजर्स थे।

एशियाई बाजारों में उतार चढ़ाव

ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी मिलाजुला कारोबार हो रहा था। शंघाई, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे, वहीं टोक्यो, हांगकांग और सोल लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 1.32 प्रतिशत की तेजी के साथ और टेक्नोलॉजी सूचकांक नैस्डैक 2.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।