CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके के ऊपर कार्रवाई को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दीपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस के पास लिखित में एक आवेदन मिला है। जिसमें दीपके की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की गई है। यह शिकायत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दिल्ली पुलिस से की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दीपके के सपोर्टर ने उनपर पुणे और अन्य कई जगह जानलेवा हमला किया है। इसको लेकर उन्होंने दिल्ली पुलिस से अपील की है कि दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इतना ही नहीं उन्होंने दीपक को उमर खालिद का समर्थक भी बताया है। यहां तक कि उन्होंने उसे पाकिस्तानी एजेंट भी कहा है।
क्या है पूरा मामला?
#WATCH | Delhi: On filing a police complaint against CJP founder Abhijeet Dipke, a social media influencer, Faizan Ansari says, “Today, I have filed a written complaint against Abhijeet Dipke, the founder of the CJP party, with the Delhi DCP, because I have proof that his men… pic.twitter.com/Fol499Cmpi
— ANI (@ANI) August 4, 2026
बता दें कि CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पिछले 3 माह से भारत में हैं। वो नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर मंतर पर अपने समर्थकों और हजारों छात्रों के साथ शिक्षा मंत्री और सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे के बाद दीपके काफी पॉपुलर हो चुके हैं। इसी बीच उनको लेकर अब फैजान अंसारी ने बड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि CJP की टीम ने उनपर जान लेवा हमला किया है। इस वजह से दीपके के खिलाफ उन्होंने दिल्ली पुलिस में एक लिखित शिकायत दायर किया है। उन्होंने इस मामले में CJP फाउंडर पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा कि यदि दीपके को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह देश भर में दंगा फसाद कर सकता है।
कौन हैं फैजान अंसारी?

बताते चले कि फैजान अंसारी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, अभिनेता हैं। वो अक्सर कंट्रोवर्शियल रहे हैं, जो अक्सर बॉलीवुड और अपने बयानों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने कई टीवी शो, डिजिटल प्लेटफॉर्म और मॉडलिंग/मैगजीन प्रोजेक्ट्स में काम किया है। मौजूदा समय में अंसारी ने दीपके पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने लिखित शिकायत में लिखा,”अभिजीत पाकिस्तानी एजेंट है, उमर खालिद का समर्थक है, जिसने कहा था ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे।’ बॉलीवुड से भी सेलिब्रिटीज को अभिजीत दीपके ने पैसे देकर जंतर-मंतर बुलाया था।” हालांकि, दिल्ली पुलिस की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



Download Android App
Download iOS App




