₹50000 से कम में मिलेगा iphone17 ! Galaxy S26 Ultra पर बंपर ऑफर, Flipkart Freedom Sale ने कस्टमर्स के बीच बढ़ाई हलचल

Summary :

Upcoming Flipkart Freedom Sale 2026: Flipkart ने iPhone के कई मॉडल्स पर आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है। डिस्काउंट के बाद iPhone 15 की प्रभावी कीमत 55,900 रुपये और iPhone 16 Plus की कीमत करीब 75,900 रुपये होगी। वहीं, iPhone 17, iPhone 17e, iPhone 16 और iPhone 13 के ऑफर्स का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

Upcoming Flipkart Freedom Sale 2026: एक न्यू और बेस्ट फोन खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल Flipkart ने अपनी Freedom Day Sale 2026 से पहले कई बड़े स्मार्टफोन्स की सेल प्राइस  की डिटेल शेयर कर दी है। इस सेल में कस्टमर Apple, Samsung और Google के फ्लैगशिप फोन कम प्राइस पर खरीद सकेंगे। इसके अलावा बैंक ऑफर्स और पुराने फोन के एक्सचेंज का बेनीफिट्स लेकर कस्टमर और भी ज्यादा बचत कर सकेंगे। आइए जानते हैं इस सेल के बारे में विस्तार से।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  Flipkart Freedom Day Sale की शुरुआत 8 अगस्त 2026 से होने जा रही है। लेकिन  Flipkart Plus, Flipkart Black मेंबर और कुछ सेलेक्टेड  बैंक कार्ड रखने वाले गकस्टमर्स  को 7 अगस्त से ही अर्ली एक्सेस दिया जाएगा। सेल के दौरान सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और दूसरे प्रोडक्ट्स पर भी  शानदार ऑफर्स मिलने की उम्मीद है।

Google Pixel और iPhone पर मिलेंगे शानदार ऑफर्स

  • Flipkart ने Google Pixel 10 सीरीज की सेल कीमतों का भी खुलासा किया है।
  • जानकारी के अनुसार, Google Pixel 10 को 62,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
  • वहीं Pixel 10a की कीमत 50,999 रुपये होगी।
  • इसके अलावा Pixel 10 Pro 99,999 रुपये और Pixel 10 Pro XL 1,14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध रहेगा।
  • Apple के स्मार्टफोन्स पर भी अच्छी डील देखने को मिल सकती है।
  • iPhone 17 की शुरुआती कीमत लगभग 63,000 रुपये रहने का संकेत मिला है।
  • वहीं iPhone 17 Pro करीब 1,80000 रुपये और iPhone 17 Pro Max लगभग 1,17000 रुपये में मिल सकता है।

Samsung के फ्लैगशिप फोन भी मिलेगा बेस्ट डिस्काउंट

  • सेल के दौरान Samsung के कई फेमस स्मार्टफोन पर भी बेस्ट डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है।
  • बता दें कि सेल  में Galaxy S25 को 59,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि Galaxy S25 FE की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है।
  • वहीं आप न्यू  फ्लैगशिप मॉडल खरीदना चाहते हैं तो Galaxy S26 5G की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये होगी।
  • वहीं Galaxy S26 Ultra 5G 1,30,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • इसके साथ ही सेल में  मिड-रेंज सेगमेंट में भी कई ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।
  •   बता दें कि सेल के दौरान Galaxy A36 5G 26,999 रुपये, Galaxy A37 5G 36,499 रुपये, Galaxy A57 5G 51,499 रुपये और Galaxy F70e 5G 13,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा।
  • वहीं फोल्डेबल स्मार्टफोन पसंद करने वालों के लिए Galaxy Z Fold8 की कीमत 1,70,999 रुपये तय की गई है।

बैंक ऑफर और Exchange से मिलेगा बड़ा बेनिफिट्स

  •  Flipkart  के अनुसार,  सेल के दौरान SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर कस्टमर्स को 10 % तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल सकता है।
  • इसके अलावा अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो उसे एक्सचेंज करके एक्स्ट्रा छूट का बेनिफिट्स भी लिया जा सकेगा।
  • इस तरह फाइनल प्राइस  सेल प्राइस से भी कम हो सकता है।
  • लेकिन  एक्सचेंज वैल्यू और बैंक ऑफर हर कस्टमर और प्रोडक्ट के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

iPhone 15-16 पर भी  मिल रहा है शानदार डिस्काउंट

  • Flipkart ने iPhone के कई अन्य मॉडल्स पर मिलने वाली छूट की भी जानकारी शेयर की है।
  •  ऑफर्स के बाद iPhone 15 की  कीमत करीब 55,900 रुपये रह जाएगी।
  • वहीं, iPhone 16 Plus को कस्टमर्स  लगभग 75,900 रुपये की  कीमत पर खरीद सकेंगे।

क्या हैं बैंक और एक्सचेंज ऑफर

  • अगर कस्टमर का बजट  50 हजार रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक के बीच और आप एक बढ़िया  नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart Freedom Day Sale 2026 का इंतजार करना आपके लिए  बेस्ट साबित हो सकता है।
  • क्योंकि सेल शुरू होने से पहले ही कई आफर्स की डिटेल आपके सामने आ सकती है।
  • जिससे कस्टमर्स ऑफर्स का फायदा पूरी सहूलियत के हिसाब से ले सके।

यह भी पढ़ें: Whatsapp Accounts Suspend: भारत में अचानक लॉक हुए कई Whatsapp अकाउंट, यूजर्स परेशान, जानें META ने क्यों लिया एक्शन

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।