Whatsapp Accounts Suspend: भारत में अचानक लॉक हुए कई Whatsapp अकाउंट, यूजर्स परेशान, जानें META ने क्यों लिया एक्शन

Summary :

Whatsapp अकाउंट को अंडर रिव्यू में डाल  दिया है जिससे कई यूजर्स परेशान हो गए है क्योंकि ऐसे में वह ना तो चैटिंग कर पा रहे है ना ही किसी को मेसेज या कॉल कर पा रहे है।

भारत में Whatsapp के लाखों की संख्या में यूजर्स है लेकिन अचानक कंपनी ने बड़ा झटका देते हुए कई अकाउंट को बंद कर दिया है जिसमें बिना किसी चेतावनी के यूजर्स के Whatsapp अकाउंट को अंडर रिव्यू में डाल  दिया है जिससे कई यूजर्स परेशान हो गए है क्योंकि ऐसे में वह ना तो चैटिंग कर पा रहे है ना ही किसी को मेसेज या कॉल कर पा रहे है। Whatsapp की बिना किसी नोटिफिकेशन के सभी सेवाएं बंद होने के कारण लोगों ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर करके सवाल पूछा है वहीं Whatsapp प्रवक्ता ने इस पर अपना जवाब दिया है जानते है क्यों यह एक्शन लिया गया है।

लॉक हुए कई Whatsapp अकाउंट

WhatsApp block access
WhatsApp block access

भारत में यह परेशानी सोमवार रात से यूजर्स के Whatsapp में सामने आई है जिसमें लिखा था कि Account in review लिखा हुआ है साथ ही लिखा हुआ था कि Your account activity and device info is being checked’. जिसमें Whatsapp जांच कर रहा है कि यूजर्स कंपनी की सभी शर्तों का पालन कर रहे या नहीं और स्मार्टफोन की डिस्पले पर लिखा हुआ था कि जांच पूरी होने तक कुछ फीचर्स भी उपलब्ध नहीं होंगे।

Meta प्रवक्ता ने सफाई दी

अचानक कई अकाउंट बंद होने के बाद Meta प्रवक्ता ने सफाई देते हुए कहा कि अपने ऐप को सुरक्षित रखने के लिए और गलत काम में प्रयोग होने से रोकने के लिए लगातार काम जारी रहता है जिसके चलते कई यूजर्स के अकाउंट को बंद करना पड़ता है। प्रवक्ता ने बताया कि कई बार ऑटोमेटेड सिस्टम के कारण भी यह गलती होती है जिसे जल्द ही सही किया जाएगा और लॉक किए गए अकाउंट को दोबार ठीक किया जाएगा।

Whatsapp की गलती पर संग्राम

Meta अपने Whatsapp पर हुई गलती को हमेशा तकनीकी खामी का कारण देते हुए सफाई देता रहा है। इससे पहले भी भारत में PM मोदी का नीट पेपर लीक से जुड़ा पोस्ट हटा दिया था जिसे बाद में तकनीकी खामी बताते हुए माफी मांगी थी। इससे पहले भी Whatsapp के नए यूजरनेम फीचर को लेकर भी संग्राम छिड़ गया था।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।