महज 11 ‌दिनों में द्वारका गोल्फ कोर्स की सदस्यता के लिए आए 856 आवेदन

Summary :

Delhi DDA News : दिल्ली के उपराज्यपाल एवं डीडीए के चेयरमैन तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर शुरू की गई डीडीए द्वारका गोल्फ कोर्स की आजीवन सदस्यता योजना को अपेक्षा से अधिक प्रतिक्रिया मिली है। योजना शुरू होने के महज 11 दिनों के भीतर ही उपलब्ध 850 आजीवन सदस्यताओं के मुकाबले 856 लोगों ने पंजीकरण करा लिया है। इसके बाद डीडीए ने मंगलवार को यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि आवेदन प्रक्रिया अभी दो महीने तक जारी रहेगी। डीडीए के अनुसार, गैर-सरकारी श्रेणी की 600 सदस्यताओं के लिए अब तक 636 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिससे यह श्रेणी…

Delhi DDA News : दिल्ली के उपराज्यपाल एवं डीडीए के चेयरमैन तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर शुरू की गई डीडीए द्वारका गोल्फ कोर्स की आजीवन सदस्यता योजना को अपेक्षा से अधिक प्रतिक्रिया मिली है। योजना शुरू होने के महज 11 दिनों के भीतर ही उपलब्ध 850 आजीवन सदस्यताओं के मुकाबले 856 लोगों ने पंजीकरण करा लिया है। इसके बाद डीडीए ने मंगलवार को यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि आवेदन प्रक्रिया अभी दो महीने तक जारी रहेगी।

डीडीए के अनुसार, गैर-सरकारी श्रेणी की 600 सदस्यताओं के लिए अब तक 636 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिससे यह श्रेणी पहले ही ओवरसब्सक्राइब हो गई है। वहीं सरकारी श्रेणी की 250 सदस्यताओं के लिए 220 आवेदन मिले हैं और इसके भी निर्धारित अवधि समाप्त होने तक पूरी तरह भर जाने की संभावना है।

डीडीए ने कहा कि यदि किसी श्रेणी में पात्र आवेदनों की संख्या उपलब्ध सदस्यताओं से अधिक रहती है तो चयन पूरी तरह कम्प्यूटरीकृत ड्रा ऑफ लॉट्स के माध्यम से किया जाएगा, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे। इच्छुक आवेदक 2,500 रुपये के गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि चयनित आवेदकों को सदस्यता प्रस्ताव जारी होने के 30 दिनों के भीतर निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। डीडीए ने आजीवन सदस्यता के साथ तीन और पांच वर्ष की सदस्यता का विकल्प भी उपलब्ध कराया है। आजीवन सदस्यता शुल्क सरकारी श्रेणी के लिए 3.50 लाख रुपये और गैर-सरकारी श्रेणी के लिए 7.50 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। वर्ष 2024 में शुरू हुआ सेक्टर-24, द्वारका स्थित 18 होल वाला चैंपियनशिप गोल्फ कोर्स 158 एकड़ में फैला है। यहां आधुनिक क्लब हाउस, रेस्टोरेंट, स्विमिंग पूल, गोल्फ अकादमी समेत कई अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। डीडीए का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित यह गोल्फ कोर्स देश के प्रमुख खेल परिसरों में शामिल है।

 

Sumant Chaudhary