क्या बायकॉट से डर गए Ranbir Kapoor? मूवी रिलीज से पहले किया पाकिस्तानी फिल्मों से किनारा!

Summary :

रणबीर कपूर पहले पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने के लिए राजी थे। अब उनके बोल पूरे बदल गए हैं। वो इन दिनों अपकमिंग मूवी ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के प्रमोशन में जुटे हैं। ये फिल्म 8 मार्च को होली के त्योहार पर रिलीज हो रही है।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के प्रमोशन में बिजी हैं। ये फिल्म 8 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में एक्टर अपनी फिल्म को जोर-शोर से प्रमोट कर रहे है। हाल ही में रणबीर कपूर फिल्म के प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ पहुंचे थे। जहां एक्टर अपने एक पुराने बयान पर सफाई देते नजर आए।
इस दौरान रणबीर कपूर से उनके पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने वाले बयान पर सवाल पूछा गया। इस बार पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने को लेकर एक्टर के बोल बदले हुए लगे। इस सवाल के जवाब में एक्टर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इसे थोड़ा गलत समझा गया था। मुझे नहीं लगता कि इतना भी बड़ा विवाद हुआ है।
एक्टर ने आगे कहा, मेरे लिए फिल्में फिल्में हैं, कला कला है। मैंने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में फवाद के साथ काम किया है। मैं बहुत सारे पाकिस्तानी कलाकारों को जानता हूं। राहत फतेह अली खान और आतिफ असलम जैसे महान सिंगर्स ने हिंदी सिनेमा में अपना अहम योगदान दिया था। इसलिए, सिनेमा सिनेमा है। मुझे नहीं लगता कि सिनेमा सीमाएं देखता है।’
रणबीर ने पाक फिल्मों में काम करने वाले अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, ‘बेशक, आपको कला का सम्मान करना होगा, लेकिन कला आपके देश से बड़ी नहीं है। इसलिए, कोई भी जो आपके देश के साथ अच्छे टर्म्स पर नहीं है, आपकी पहली प्राथमिकता हमेशा आपका देश होगा।’ रणबीर कपूर का ये बयान उनकी फिल्म की रिलीज से ठीक पहले आया है इसलिए ये चर्चा का विषय बन गया है।
बता दें कि कुछ वक्त पहले रणबीर कपूर जब जेद्दाह में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल  में शामिल होने पहुंचे थे। उस दौरान कई पाकिस्तानी फिल्म मेकर्स ने एक्टर से ये सवाल किया था कि क्या वो पाकिस्तानी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। इस सवाल पर रणबीर के जवाब ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।
‘तू झूठी मैं मक्कार’ एक्टर ने कहा था कि ‘बिल्कुल, सर। मुझे लगता है कि स्टार्स के लिए, खासकर कला के लिए कोई सीमा नहीं है। द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट के लिए पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री को बहुत-बहुत बधाई। ये पिछले कुछ सालों में देखी गई सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। बेशक, मुझे अच्छा लगेगा।’
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर की जल्द ही फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर के साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म एनिमल में रणबीर एक फिर एक्शन अवतार में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना अहम रोल में नजर आएंगी।

Desk Team