सामने आई रणबीर कपूर के फैमिली डिनर की UNSEEN तस्वीरें, होने वाली बहू आलिया भट्ट दिखी मिसिंग

Summary :

बहुत काम बार ऐसा होता है जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में नहीं नजर आते हो। वहीं जब बात परिवार की हो तो कपल हमेशा साथ में दिखाई देता है।

बहुत काम बार ऐसा होता है जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में नहीं नजर आते हो। वहीं जब बात परिवार की हो तो कपल हमेशा साथ में दिखाई देता है। लेकिन, इस बार ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। जी हां, दरअसल बीती रोज यानी 6 मार्च 2022 को रणबीर कपूर ने अपने परिवार संग समय बिताया। एक्टर पूरे परिवार के साथ डिनर पर गए थे, जिसकी तस्वीरें उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंटरनेट पर शेयर की हैं।
एक फ्रेम में नजर आया कपूर फैमिली
रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी के अलावा इन तस्वीरों में उनकी मां नीतू कपूर, अंकल रणधीर कपूर और बाकी लोग नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा। वहीं इन तस्वीरों को देखकर एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- बस एक इंसान की कमी है। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा- कोई तो मिसिंग है इन तस्वीरों में। एक शख्स ने नाम लेते हुए लिखा- आलिया क्यों नहीं नजर आ रही?

गौरतलब है, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अब एक दूसरे के बारे में खुलकर बातें भी करने लगे हैं लेकिन फैंस को इंतजार है दोनों के शादी करने का। वैसे एक्ट्रेस अब रणबीर कपूर के फैमिली इवेंट्स में भी मौजूद रहती हैं। कई बार ऐसा हुआ है कि जब रणबीर कपूर के घर में कोई फैमिली इवेंट था और वहां पर आलिया भट्ट भी पहुंच गईं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साथ में पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। फिल्म में इस कपल के अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन, डिंपल कपाडिया, नागार्जुन और मौनी रॉय लीड रोल में नजर आएंगे। वैसे अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
 

Desk Team