Ukraine crisis: पुतिन को घेरने के लिए ब्रिटिश पीएम जॉनसन ने विश्व नेताओं को गठबंधन बनाने के लिये किया आमंत्रित

Summary :

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन रूस के खिलाफ रणनीति बनाने में लगे हैं। उन्होंने रूस को हराने के लिए छह सूत्रीय योजना भी तैयार कर ली है।ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को लंदन के ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ में कनाडा के प्रधानमंत्री..

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन रूस के खिलाफ रणनीति बनाने में लगे हैं। उन्होंने रूस को हराने के लिए छह सूत्रीय योजना भी तैयार कर ली है।ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को लंदन के ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट की मेजबानी की। तीनों ने ब्रिटिश सशस्त्र बलों के सदस्यों से मिलने के लिए रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) अड्डे का दौरा भी किया।
यूक्रेन के शहरों पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर किए जा रहे
ब्रिटिश प्रधानमंत्री के कार्यालय ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ ने कहा कि यह ‘रूसी आक्रमण के अत्याचारों’ पर वैश्विक आक्रोश व्यक्त करने के लिए विश्व नेताओं के साथ ‘लक्षित जुड़ाव’ दर्शाने के साथ ही यूक्रेन के लिए व्यावहारिक समर्थन की शुरुआत का प्रतीक है।तीनों प्रधानमंत्री यूक्रेन के शहरों पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर किए जा रहे हमलों का मुकाबला करने के अगले कदमों पर चर्चा करने के लिए अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें और एक संयुक्त त्रिपक्षीय बैठक भी करेंगे।
आवश्यक आपूर्ति और चिकित्सा सहायता भी पहुंचाई जा रही
जॉनसन ने कहा, “रूस के अवैध और क्रूर हमले के बाद से हमने दुनिया को यूक्रेन के अदम्य जिजीविषा वाले लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़े होते देखा है।”  उन्होंने कहा, “ब्रिटेन की सहायता पहले से ही उन लोगों तक पहुंच रही है, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है, आवश्यक आपूर्ति और चिकित्सा सहायता भी पहुंचाई जा रही है। हालांकि यूक्रेन की पीड़ा को केवल पुतिन ही पूरी तरह से समाप्त कर सकते हैं। आज की नई निधि बिगड़ती मानवीय स्थिति का सामना करने वालों की मदद करना जारी रखेगी।”
उनका यह बयान तब आया है जब ब्रिटेन ने कहा कि उसने रूस के अकारण और अवैध आक्रमण द्वारा बनाए गए वित्तीय दबावों को कम करने के लिए सीधे यूक्रेनी सरकार के बजट में अतिरिक्त 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर आवंटित किए हैं।

Desk Team