Alia को देखकर अपने ‘दाल चावल’ वाले बयान को भूल गए थे Ranbir Kapoor, Kareena के शो में हुआ खुलासा

Summary :

बॉलीवुड में इन दिनों टॉक शो का खूब क्रेज चल रहा हैं। आए दिन कोई न कोई नए एक्टर, एक्ट्रेस अपना टॉक शो शुरू करता रहता हैं। करण जौहर, अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बाद अब करीना कपूर खान वापस से अपने टॉक शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ का अगला सीजन लेकर आ रही हैं।

बॉलीवुड में इन दिनों टॉक शो का खूब क्रेज चल रहा हैं। आए दिन कोई न कोई नए एक्टर, एक्ट्रेस अपना टॉक शो शुरू करता रहता हैं। करण जौहर, अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बाद अब करीना कपूर खान वापस से अपने टॉक शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ का अगला सीजन लेकर आ रही हैं। जिसका प्रोमो वीडियो भी अब सामने आ गया हैं। वही प्रोमो वीडियो के गेस्ट के नाम और कुछ ख़ास किस्से जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 
दरअसल अभी-अभी आउट हुए ‘व्हाट वीमेन वांट’ के प्रोमो वीडियो में पहले सदस्य जो गेस्ट बनकर आए है वो कोई और नहीं बल्कि करीना कपूर के कजन और बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक एक्टर रणबीर कपूर हैं। जहां प्रोमो वीडियो में दोनों भाई-बहन काफी मस्ती-मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ इस दौरान करीना कपूर रणबीर से कुछ तीखे सवाल करती हुई भी दिखाई दे रहे हैं।   
रणबीर कपूर को प्रोमो में पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर की बात करते और उनसे जुड़े कई मजेदार खुलासा करते देखा जा रहा है। प्रोमो में करीना कपूर भाई रणबीर से कहती नजर आ रही हैं, ‘मैं पिछले एक साल में हुई सभी बड़ी घटनाओं के बारे में बात करना चाहती हूं।’ करीना ने रणबीर से पूछा कि क्या उन्होंने अभी तक अपनी बेटी का डायपर बदला है, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘मैंने उसका डायपर बदल दिया है, लेकिन मैं डकार दिलाने में मास्टर हूं।’

इसी के साथ करीना ये कहती दिखी हैं की, ‘महिला अभिनेताओं को पुरुष अभिनेताओं की तुलना में लंबा नहीं होना चाहिए।’ इसपर रणबीर ने तुरंत कहा,’तीनों खान इतने लंबे नहीं हैं, और वे सभी अभिनेत्रियों के साथ काम करते हैं।’ वही करीना यही नहीं रुकी बल्कि एक्ट्रेस ने रणबीर की चुटकी लेते हुए एक्ट्रेस ने कहा की आलिया भट्ट के ‘दाल-चावल’ जैसी होने के बारे में रणबीर की पिछली टिप्पणी का जिक्र करते हुए पूछा कि 
आपको कब एहसास हुआ कि आप आलिया के साथ घर बसाने के लिए तैयार हैं, इसपर अभिनेता ने जवाब दिया, ‘मैं यह मानना चाहूंगा कि मैं एक अच्छा पति हूं।’ बता दें कि यह एपिसोड बुधवार को मिर्ची प्लस ऐप पर और शुक्रवार को यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। 

Desk Team