बेस्टफ्रेंड की संगीत सेरेमनी में Aly Goni ने गर्लफ्रेंड Jasmin Bhasin संग कर दी ऐसी हरकत, वायरल हुआ वीडियो

Summary :

‘ये है मोहब्बतें’ फेम टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी की बीती रात संगीत पार्टी थी, जहां जैस्मिन भसीन और अली गोनी ने अपने रोमांटिक डांस से पूरी लाइमलाइट लूट ली। इन दिनों उनका रोमांटिक डांस सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

टीवी जगत के मोस्ट फेमस कपल अली गोनी और जैस्मिन भसीन एक बार फिर खबरों में बने हुए हैं। अली और जैस्मीन की काफी फैन फॉलोइंग हैं और फैंस इस जोड़ी को प्यार से जैसली बुलाते हैं। जैसली के फैंस उनकी हर फोटो और वीडियो को चंद घंटों में ही इंटरनेट पर वायरल कर देते हैं। फैंस इस जोड़ी को बहुत प्यार करती है और उनसे जुड़ी हर बात जानने के लिए बेकरार रहते हैं।
टीवी एक्टर अली गोनी और एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन का एक डांस वीडियो दोनों को सुर्खियों में ले आया है। इन दिनों उनका रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और लोग उस पर खूब प्यार भी लुटा रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जैसली टीवी के सबसे कूल कपल हैं।
दरअसल, अली गोनी और जैस्मीन भसीन का ये रोमांटिक डांस वीडियो ‘ये है मोहब्बतें’ फेम कृष्णा मुखर्जी के संगीत सेरेमनी का है। कृष्णा मुखर्जी और अली गोनी दोनों बेस्टी है ऐसे में अपनी बेस्ट फ्रेंड के संगीत में अली और उनकी गर्लफ्रेंड ने अपने रोमांटिक डांस वीडियो से समा बांध दिया। डांस के दौरान अली और जैस्मीन दोनों एक-दूसरे की आंखों में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि डांस के बीच में अली गोनी ने अपनी लेडीलव को गोद में उठा लिया और फिर नाचने लगे। उनकी केमिस्ट्री देख वहां मौजूद लोग हूटिंग करने लगे। कपल के लुक की बात करें तो कृष्णा की संगीत सेरेमनी में जैस्मीन ने पेस्टल येलो-ग्रीन कलर का शरारा सेट पहना हुआ था जिसके साथ उन्होंने स्टेटमेंट इयररिंग्स कैरी किए थे। 
दूसरी तरफ अपनी बेस्टी कृष्णा मुखर्जी की संगीत सेरेमनी में एक्टर अली गोनी ने डार्क ग्रीन कलर का टक्सीडो पहना था जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे थें। अली और जैस्मीन के डांस वीडियो और फोटोज इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस अपनी पसंदीदा जोड़ी की तारीफ भी कर रहे हैं। कपल एक्ट्रेस कृष्णा के हर प्री-वेडिंग फंक्शन में हिस्सा बन रहे हैं।
संगीत से पहले कृष्णा की मेहंदी में भी अली और जैस्मीन साथ ही पहुंचे थे। इस दौरान जैस्मिन ने पेस्टल ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी। खुले बाल और पोटली बैग से जैस्मिन ने अपने लुक को कंप्लेट किया था। वहीं, अली गोनी ने ब्लैक कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था जिसमें वो काफी जच रहे थे। दोनों की तस्वीरों पर फैंस ने दिल खोलकर प्यार बरसाया था।

Desk Team