बॉलीवुड की रंगीन दुनिया में शोमैन कहे जाने वाले अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन हो गया है। कृष्णा राज कपूर 87 साल की थी। जानकारी के अनुसार वह पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रही थीं। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कृष्णा कपूर को कई सालों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। राज कपूर के बाद कृष्णा कपूर ही कपूर परिवार की सबसे सीनियर सदस्य थी और उन्होंने इस मशहूर परिवार को एक डोर से बांधकर रखा हुआ था। 87 साल की उम्र में भी वे काफी सक्रिय रहती थी।
कृष्णा राज कपूर एक बड़े फिल्म परिवार से नाता रखने के बावजूद भी कभी लाइमलाइट में नहीं आई। वह फिल्म जगत में काफी सम्मानित महिला थीं। बता दें कि राज कपूर ने साल 1946 में कृष्णा राज कपूर से शादी की थी। उनके तीन बेटे ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर और दो बेटियां रितु नंदा, रीमा कपूर हैं।
बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों का ऋषि कपूर के घर आने का सिलसिला शुरू हो गया है तो वहीं कई फिल्मी हस्तियों ने कृष्णा को ट्वीट करके भी श्रद्घांजालि दी है।
https://www.instagram.com/p/BoX_SSjhfrN/?utm_source=ig_embed
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी दादी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ”मैं आपसे प्यार करती हूं… मैं आपको हमेशा प्यार करूंगी। आपकी आत्मा को शांति मिले।”
https://www.instagram.com/p/BoX_ccHB9Ro/?utm_source=ig_embed
बता दें कि मां कृष्णा की मृत्यु से पहले ऋषि कपूर ने ट्वीट कर सबको जानकारी दी और बताया था कि वह अपने इलाज के लिए लंदन जा रहे हैं। वहीं उनके लंदन जाने के 5 दिन बाद ही उनकी मां की मृत्यु हो गई जिसकी वजह से वह अपनी मां को अंतिम बार देख नहीं पाए। ऋषि कपूर लंदन अपनी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर के साथ गए थे।
क्या ऋषि कपूर को सच में हो गया है कैंसर
खबरों के अनुसार ऋषि कपूर थर्ड स्टेज कैंसर से गुज़र रहे हैं। कपूर खानदान के एक करीबी ने खुद इस बात का खुलासा किया है। इसके अलावा ऋषि कपूर को कमर दर्द की भी शिकायत है।
इस वजह से उनके कैंसर के इलाज में काफी सावधानी बरती जा रही है। दरअसल यह तब की बात है जब ऋषि कपूर अभिनेत्री जूही चावला के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और उसी दौरान उन्हें अचानक कमर में दर्द हुआ तब शूटिंग को बीच में ही रोक दिया गया।


Download Android App
Download iOS App








