रणबीर कपूर के हमशक्‍ल जुनैद शाह का निधन हुआ, उनकी तारीफ ऋषि कपूर ने भी की थी

Summary :

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक रणबीर कपूर के हमशक्ल को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल रणबीर के कश्मीरी मॉडल जुनैद शाह का निधन हो गया है।

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक रणबीर कपूर के हमशक्ल को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल रणबीर के कश्मीरी मॉडल जुनैद शाह का निधन हो गया है। लोगों के बीच खूब चर्चा में जुनैद शाह रहते थे। रणबीर कपूर की हूबहू कॉपी जुनैद शाह थे। बता दें कि श्रीनगर के इलाही बाग में उनके घर पर कार्डिएक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। कश्मीर के मशहूर पत्रकार यूसुफ जुनैद ने इस बात की जानकारी दी। 
जुनैद शाह के निधन की खबर यूसुफ जुनैद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, देर रात हमारे पड़ोसी निसार अहमद शाह का बेटा जुनैद शाह कार्डिएक अरेस्ट के चलते दुनिया छोड़कर चला गया। लोग उन्हें बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का हमशक्ल बताते थे।

हालांकि रणबीर कपूर के हमशक्ल के रूप में जुनैद शाह को बहुत लोकप्रियता मिली थी। सोशल मीडिया पर जुनैद शाह को रणबीर के हमशक्ल होने पर कई फैंस बन गए थे। रणबीर कपूर के स्टाइल और पहनावे को ही जुनैद शाह फॉलो करते थे।जुनैद शाह  की तारीफ  रणबीर कपूर के पिता और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने भी की थी। 
ट्विटर पर साल 2015 में ऋषि कपूर ने बेटे रणबीर कपूर और जुनैद शाह की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, हे भगवान मेरे बेटे का हमशक्ल !!! विश्वास नहीं हो रहा है। एक अच्छा हमशक्ल। जुनैद शाह की उन्होंने जमकर तारीफ की थी। 

फिल्म इंडस्ट्री में सांवरिया से  रणबीर कपूर ने साल 2007 में कदम रखा था। उस दौरान जुनैद शाह कॉलेज में पढ़ते थे। रणबीर की इस फिल्म के बाद जुनैद को उनका हमशक्ल बुलाना शुरू कर दिया था। कश्मीर यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई जुनैद शाह ने की थी। उसके बाद मॉडलिंग उन्होंने करना शुरू कर दिया था। 

Desk Team