बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर बीते दिनों कोरोना की चपेट में आ गए थे। दरअसल रणबीर के कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी उनकी मां नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस को दी थी,जिसके बाद से एक्टर खूब सुर्खियां बटोर रहे थे। यही नहीं रणबीर कपूर के कोरोना संक्रमित होने की खबर सुनकर उनके चाहने वाले भी काफी ज्यादा परेशान हो गए थे। ऐसे में फैंस सोशल मीडिया पर एक्टर के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे।

खैर, अब रणबीर कपूर के फैंस के लिए एक राहत भरी खबर यह सामने आ रही है कि अभिनेता कोरोना को हराकर बिल्कुल ठीक हो गए हैं। ऐसे में कोरोनता को मात देने के बाद रणबी को पहली बार घर के बाहर स्पॉट किया गया है।

दरअसल रणबीर कपूर इस महीने की शुरूआत में कोविड-19 का शिकार हो गए थे। लेकिन अभिनेता ने कोरोना से लड़कर अब इस जानलेवा वायरस से उभर गए हैं,उन्हें सोमवार की रात मुुंबई के जुहू इलाके में देखा गया ह। रणबीर स्वस्थ होने के बाद अपने घर से बाहर निकले हैं। वहीं निर्माता आरती शेट्टी के घर के रास्ते की ओर जाने के वक्त पैपराजी के कैमरों ने उन्हें कैद किया है।

रणबीर अपनी कार में बैठे थे। इस बीच उन्होंने काली शर्ट और मास्क पहन रखा था। एक्टर ने पैपराजी की ओर बढ़ाते हुए अपना फोन दिखाया। हालांकि रणबीर का इस तरह का इशारा कोई समझ नहीं पाया की आखिर वे क्या कह रहे हैं। लेकिन जहां तक है एक्टर ने कैमरों के लिए भी रणबीर ने एक ओके साइन दिया।

वैसे अब उम्मीद यही की जा रही है कोरोना से निपटने के बाद फिर वह अपनी फिल्मों पर फोकस करेंगे। फिलहाल एक्टर के हाथों कई बड़ी फिल्में हैं। इनमें ब्रह्मास्त्र, एनिमल और शमशेरा के अलावा एक अनटाइटल्ड मूवी भी शामिल है। फिल्म ब्रह्मास्त्र अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित की गयी है। इस फिल्म में रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन भी हैं।


Download Android App
Download iOS App



