बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्ख़ियों में है और दोनों बीते दिनों केन्या में छुट्टियां बिताने भी गए थे। खबर आ रही है कि दोनों जल्द शादी करने की तैयारी भी कर रहे है। आलिया जहां भी जाती है मीडिया उनसे रणबीर के बारे में सवाल जरूर करती है।

हाल ही में आलिया ने रणबीर के बारे में बात करते हुए एक वाक्या मीडिया के साथ शेयर किया और बताया की रणबीर उन्हें कितना सपोर्ट करते है। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा वह फिल्म ‘कलंक’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने से हताश हो गयीं थी और ऐसे में अभिनेता एवं बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की सलाह ने उनका नजरिया बदल दिया।

आलिया, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, कुणाल खेमू और आदित्य रॉय कपूर जैसे बड़े सितारों वाली ‘कलंक’ एक महात्वाकांक्षी पीरियड फिल्म थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को ओपनिंग तो मिली पर उसके बाद ये फिल्म ढेर हो गयी।

हाल ही में एक कार्यक्रम में आलिया निर्देशक करण जौहर के साथ मौजूद थी। करण जौहर के पूछने पर कि फिल्म की असफलता से उन्होंने कैसे निबटा, आलिया ने कहा, ‘‘फिल्म देखने के बाद मुझे लग गया था कि ऐसा होने वाला है। लेकिन फिल्म इतनी बुरी पिटेगी यह नहीं सोचा था।”

आलिया ने आगे कहा , “मुझे बस एक बात बुरी लग रही थी कि जब आप बहुत मेहनत करते हो तो उसका अच्छा पल मिलता है लेकिन इस बार मुझे नहीं मिला। मैं डर गयी थी।’’

आलिया ने बताया कि रणबीर की सलाह के बाद उन्हें समझ आया। रणबीर ने कहा कि मेहनत का फल तुरंत नहीं मिल जाता। जिंदगी में कभी न कभी तुम्हें इसका फल जरुर मिलेगा।



Download Android App
Download iOS App



