बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नार्वे’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रानी की ये फिल्म 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच रानी की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।

दरअसल, 21 मार्च को रानी मुखर्जी ने अपना 45 वां जन्मदिन मनाया। अपने खास दिन पर एक्ट्रेस असम के गुवाहटी में मशहूर कामाख्या देवी मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने देवी के दर्शन किए। रानी की जो तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है उसमें रानी के पीछे कामाख्या देवी मंदिर साफ देखा जा सकता है।

रानी मुखर्जी की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी अकाउंट से शेयर की गई है। पिंक कलर के सलवार सूट पहने रानी काफी खूबसूरत लग रही हैं। फोटो में वो कामाख्या मंदिर परिसर में दर्शन करती दिख रही हैं। तस्वीरों में रानी गले में सफेद फूलों की माला भी पहने दिखाई दे रही हैं और सन ग्लासेस लगाकर उन्होंने अपने लुक को भी पूरा किया है।
हाल ही में रानी मुखर्जी अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंची थी। रानी की एक और फोटो पैपराजी अकाउंट से साझा की गई है जिसमें वो हाथ जोड़े खड़ी हैं और उनके पीछे गोल्डन टेंपल दिखाई दे रहा है। फोटो में रानी ने हाथ जोड़ रखे हैं और अपने सिर पर दुप्पटा ले रखा है। रानी की ये तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।

बता दें कि राजा की आएगी बारात, गुलाम, कुछ कुछ होता है, हेलो ब्रदर, बिछू, चोरी चोरी चुपके चुपके, नायक, मुझसे दोस्ती करोगे, साथिया, चलते चलते, एल ओ सी कारगिल, युवा, हम तुम, वीर-ज़ारा, ब्लैक, बंटी और बबली, पहेली, कभी अलविदा न कहना, बाबुल, तालाश, मर्दानी, हिचकी और मर्दानी 2 जैसी फिल्मों में रानी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



