दुल्हन की सजकर रानू मंडल ने गुनगुनाया ‘कच्चा बादाम’, वीडियो हुआ वायरल

Summary :

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है। रानू मंडल न सिर्फ दुल्हन के कपड़े पहने नजर आ रही हैं बल्कि उन्होंने काफी हेवी मेकअप भी किया हुआ है। इस दौरान उन्होंने लाल रंग की साड़ी के साथ ग्रीन ब्लाउज पहना हुआ है।

एक प्यार का नगमा है गाकर इंटरनेट सेंसेशन बनीं रानू मंडल अक्सर किसी न किसी वजह चर्चा का विषय बनी रहती हैं। कभी उनकी आवाज लोगों के मन में बस जाती है तो कभी रानू अपनी अतरंगी हरकतों के कारण सोशल मीडिया पर लोगों के मीम्स का शिकार बन जाती है। हाल ही में रानू मंडल का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें वो दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है। रानू मंडल न सिर्फ दुल्हन के कपड़े पहने नजर आ रही हैं बल्कि उन्होंने काफी हेवी मेकअप भी किया हुआ है। इस दौरान उन्होंने लाल रंग की साड़ी के साथ ग्रीन ब्लाउज पहना हुआ है। साथ ही उन्होंने गोल्डन कलर की ज्वेलरी पहनी हुई है। वहीं चेहरे पर आल्ता लगाया हुआ था, जिसमें वह पूरी बंगाली दुल्हन की तरह नजर आ रही हैं। साथ ही वीडियो में रानू कच्चा बादाम गाने पर डांस करती दिख रही हैं।

वीडियो में रानू मंडल वो गाना गाते हुए नजर आ रही हैं जो पिछले कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हुआ था।  वीडियो में रानू अपनी सुरीली आवाज से भूबन बाद्यकर का सॉन्ग ‘कच्चा बादामट गुनगुना रही हैं। यह वीडियो किसने रिकॉर्ड किया है, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। हालांकि, यह ऑनलाइन बहुत अधिक ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहा है। 
  
 रानू मंडल कौन हैं?
बता दें, तकरीबन दो साल पहले  रानू मंडल को सबसे पहले राणाघाट रेलवे स्टेशन पर लाता मंगेशर का गाना ‘एक प्यार का नगमा’ है गाते हुए स्पॉट किया गया था। इसके बाद से ही उनकी हर जगह चर्चे होने लगे और वह रातों-रात स्टार बन गई थी। इसके बाद रानू कई शोज़ में भी नज़र आईं, यहां तक की फेमस सिंगर और म्यूज़िक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने  उनसे गाना तक रिकॉर्ड करवा लिया।
 

Desk Team